फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (29 अप्रैल से 5 मई) : जानें धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
शनि 30 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 6:25 बजे वक्री हो रहे हैं तथा कुल 142 दिन की वक्री गति के बाद 18 सितम्बर, 2019 को पुनः मार्गी हो रहे हैं। सूर्य पुत्र शनि समस्त ब्रह्मांड के न्यायाधीश कहे जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि जातक के जीवन में मुश्किलें और बाधाएं खड़ी करने का काम शनि महाराज करते हैं। लेकिन, वास्तव में शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

शनि का गोचर, साढ़ेसाती और महादशा का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, क्योंकि इसके प्रभाव से मनुष्य के जीवन में बड़े परिवर्तन होते हैं, जैसे शादी, नौकरी, व्यवसाय, संतान आदि। हालांकि ये परिवर्तन सुखद और दुखद दोनों हो सकते हैं। यदि संक्षेप में देखा जाय तो शनि के वक्री होने से कारोबार में मंदी का समय रहेगा, राजनीतिक दलों के बीच मतभेद बढ़ेंगे, मौसम बहुत परिवर्तनशील रहेगा, आंधी तूफ़ान आएगा, अशांति का माहौल आदि फल अनुभव में आए हैं। साथ ही शेयर बाजार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहती है। कुम्भ, वृषभ और तुला राशि को लाभ मिल सकता है। शनि का प्रभाव मनुष्य के करियर और आजीविका पर स्पष्ट रूप से पड़ता है।
                   
बुध शुक्रवार, 3 मई को संध्या समय 5:12 बजे राशि परिवर्तन करते हुए मेष में प्रवेश करते हैं, जहां उच्चस्थ सूर्य गोचर कर रहे हैं। बुध को युवराज माना जाता है, जो बुद्धि के करक होते हैं। अपने नीचत्व से निकल जाने के कारण बुद्धि कौशल, वाकपटुता और समझने की शक्ति में निश्चित विकास होगा। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
मेष

राशि स्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ व्यय भाव में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। उच्च के सूर्य आपकी राशि में हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। सप्ताह के शुरुआत में भूमि और भवन संबधी कार्यो में लिए गये निर्णय लाभदायक साबित होंगे। अपने निर्णयों से विचलित ना हों, अवश्य लाभ होगा।

किसी जल्दबाजी में ना रहें, याद रखें समय आने पर ही कार्यों का फल मिलता है। जरुरत है केवल अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश करते रहने की। साझेदारी में काम करने वालों को थोड़ी ग़लतफ़हमी हो सकती है और आपसी सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। अभी आप सभी आर्थिक दबावों को झेल सकते हैं और आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं। वाणिज्य-व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है, व्यापार को बढ़ाने के लिए नये लोगों से बातचीत हो सकती है, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। आप छोटे-छोटे बदलाव करें, अटके काम पूरे होंगे।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 
विज्ञापन

3 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
वृषभ

आपका राशि स्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ लाभ भाव में युति बना रहे हैं। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। आर्थिक प्रगति होगी एवं व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा खर्च में भी वृद्धि होगी। अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर योजनाबद्ध ढंग से वित्तीय आयोजन करें अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है एवं महत्वपूर्ण कार्य अधर में अटक सकते हैं। स्थायी संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फिलहाल किसी भी प्रकार का कदम न उठाएं, अन्यथा मामले पहले से ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

परिश्रम और प्रयास द्वारा आप सफलता और धन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार के साथ व्यवहार साफ-सुथरा रखना आवश्यक है। जो लोग कला के क्षेत्र से संबंधित कार्यों में शामिल हैं, उनके लिए यह समय सफलता और प्रसिद्धि लेकर आएगा। इसके साथ ही प्रबंधन परामर्श और फैशन कला आदि से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यावसायिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है, तो प्रयासरत रहें, बात बन सकती है। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिये यह समय उचित है।

4 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
मिथुन

आपका राशि स्वामी बुध कर्मभाव में नीच का होकर विराजमान हैं, जहां शुक्र भी उच्च का होकर गोचर में हैं। धनेश चन्द्रमा आपके नवम भाव से एकादश भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। लाभेश मंगल व्ययभाव में हैं। अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाएं और मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। साथ ही आलस्य का भी त्याग करें। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। ज़मीन-जायदाद से सम्बंधित आपके कार्य पूर्ण होंगे। नए वाहन के खरीदने का योग भी अत्यंत प्रबल है।

आर्थिक मामलों में समय लगातार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के समझाने पर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा। लेकिन आत्मबल और अपने पुरुषार्थ के बल पर कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही सोच-समझकर अपना बजट बनाएं। वाणिज्य-व्यापार में इस समय कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना बनती है। लेकिन कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रह सकते हैं। आप अपने काम में लगे रहें और इन छोटी-मोटी समस्याओं के कारण अपना संतुलन ना खोएं।
विज्ञापन

5 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
कर्क

सोमवार को राशि के स्वामी चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं और सप्ताहांत में दशम  भाव से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर विराजमान  हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नवम भाव में नीच के बुध के साथ विराजमान है। इस समय आप अपने पराक्रम, अनुभव, निपुणता और आत्मविश्वास से आर्थिक परिणामों में स्थिरता बनाए रखने में सफल होंगे। विदेश से सम्बन्ध रखने वाले व्यवसायियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अवसर प्राप्ति का समय है। वैसे कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।

आपका शानदार काम ही लोगों को आपका असली मूल्य बताएगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और कोई नया अवसर आपको ही देंगे। वाणिज्य-व्यवसाय वालों को अकारण किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करना आपके लिये चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अंततः आप सफल होंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले यदि अपने पार्टनर को किसी तरह से धोखे में रखेंगे तो पोल खुल सकती है अन्यथा कोई दिक्कत नहीं है। थोड़ा सजग और सकारात्मक रहें।
विज्ञापन

6 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
सिंह

आपके राशिस्वामी सूर्य नवम भाव से उच्च का होकर गोचर कर रहे हैं। आपके धनभाव और लाभभाव के स्वामी बुध नीच का होकर कर्मस्थान के स्वामी उच्च के शुक्र के साथ युति बनाकर अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव में राहू गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में ही रहेगा। व्यवसायिक प्रयोजन से फिलहाल खर्च की संभावना अधिक रहेगी। यदाकदा कामकाज में विलंब की संभावना भी रहेगी। फिर भी किसी न किसी प्रकार से लाभ की सम्भावना बनती रहेगी। इस समय लंबी अवधि के निवेश के लिए आप गंभीरता से विचार करेंगे।

इस सप्ताह में विशेष रूप से सेल्स और मार्केटिंग, शिक्षण और कंसल्टेंसी जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातक अच्छी प्रगति कर सकेंगे। नौकरी-धंधे में आप अपने बल पर आगे बढ़ते रहेंगे। लापरवाही ना बरतें। आपके प्रतिस्पर्धी और सहकर्मी आपके लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा करते रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार और किसी नए अवसर प्राप्ति के संयोग बनेंगे। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सही नीति बनाकर चलने की आपकी क्षमता और योग्यता की बदौलत ही आप अपने लक्ष्य को पा लेंगे और इस तरह आपके सामने आर्थिक लाभ के भी अवसर आएंगे। अपनी इस योग्यता का प्रयोग अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में करें।
विज्ञापन

7 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
कन्या 

आपके राशिस्वामी बुध नीच का होकर धनभाव के स्वामी उच्च के शुक्र के साथ युति बनाकर सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह छठे भाव से लेकर अष्टम भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। चन्द्रमा के छठे भाव में होने से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक संभानाओं से भरी होगी। कई अड़चनों और अवरोधों के बावजूद जीवन में सफलता मिलने से मानसिक शांति एवं संतोष प्राप्त होगा। विदेश से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन अनैतिक कार्यों, गैरकानूनी एवं सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपकी सबसे बड़ी शक्ति और आपका संबल होगा आपका आत्मविश्वास और मित्रों पर भरोसा।

आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। वाणिज्य-व्यापार से जुड़े लोगों को संयम और साहस के उचित समन्वय की आवश्यकता होगी। अति उत्साहित होकर व्यवसाय में गलत कदम उठाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अपने परिश्रम से आगे बढ़ना होगा। साथ ही अफवाहों और आलोचनाओं से भी बचना होगा। यदि आप अपनी बौद्धिक क्षमता का सही उपयोग करते हैं तो आपको करियर पथ पर जबरदस्त सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरु करने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उत्तम है। लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पूर्व एक बार सोच-विचार अवश्य करें।

8 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
तुला

राशिस्वामी शुक्र उच्च का होकर छठे भाव में विराजमान हैं, जहां भाग्येश बुध नीच का होकर गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश सूर्य सातवें भाव में उच्चस्थ हैं। वक्री गुरु धन भाव में हैं। यदि आप ने खर्च एवं आमदनी में संतुलन नहीं बिठाया तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक कार्यों में भी पेमेंट अटक सकती है एवं ऋण पास होने में विलंब हो सकता है। लेकिन नौकरीपेशा जातक आनंद का अनुभव करेंगे। नई नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल भी आपको पदोन्नति के रुप में आपको मिल सकता है।

करियर की दृष्टि से सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। व्यावसायिक कार्यों में आप दिल से मेहनत करेंगे, मगर आपको परिणाम आप की उम्मीद अनुसार नहीं मिलेंगे। लेकिन व्यापार में नए अवसर भी मिलते रहेंगे और उन अवसरों को भुनाना पूरी तरह से आपकी सकारात्मक मानसिक स्थिति पर निर्भर रहेगा। साझेदारी में कार्य-व्यवसाय करने वालों को सभी कागजात दुरुस्त रखने चाहिए खासकर सरकार से जुड़ी औपचारिकताओं सम्बन्धी। बहुत संभव है, व्यवसायिक यात्राएं भी आपको योजनानुसार लाभ ना दे सकें। लेकिन डटे रहें।

9 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
वृश्चिक

आपके राशिस्वामी मंगल सप्तम भाव में विराजमान हैं। धनभाव के स्वामी गुरु वक्री होकर आपकी राशि में ही विराजमान हैं। लाभेश बुध नीच का होकर उच्च के शुक्र के साथ पंचम भाव से गोचर रहे हैं। शनि और केतु धन भाव में युति बनाये हुए हैं। इस सप्ताह आपको धारा के विपरीत बहना होगा। धन की व्यवस्था बनाने में ही आपकी बुद्धि और आपका कौशल खर्च होगा। लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। इस सप्ताह कोई ऐसा व्यक्ति आपके ज़रुरत के समय साथ नहीं देगा, जिससे आप सबसे अधिक उम्मीद लगाए बैठे हैं और जिसे आपने कभी उसके बुरे वक्त में बहुत सहारा दिया था।

अधिकांश कार्यों में अवरोध आने और विलंब होने से आप मानसिक बेचैनी महसूस करेंगे। आपको साहस और धैर्य से काम करना चाहिए। ऋण भुगतान की समस्या भी युक्ति से ही सुलझानी होगी। सप्ताहांत तक आते-आते आप परिस्थितियों में सुधार महसूस करेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन आपके हाथ में धन आने की संभावना है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा ज्यादा रहने की संभावना होने से अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। खास कर आपको निवेश के मामलें फिलहाल सोच विचार करके आगे बढ़ने की सलाह है। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर सफल रहेंगे और अवसर का लाभ उठाएंगे।

10 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
धनु

आपकी राशि से धनभाव के स्वामी शनि महाराज केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, इसलिए साढ़ेसाती का सर्वाधिक असर होगा। लाभ भाव के स्वामी उच्चस्थ शुक्र आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं और नीच के बुध के साथ युति में हैं। राशिस्वामी गुरु वक्री होकर बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। आर्थिक समस्याएं कुछ परेशानी पैदा कर रही हैं और आपका रवैया उसे टालते रहने का है जो ठीक नहीं है। टालते रहने से समस्या ख़त्म नहीं होगी बल्कि और बढ़ेगी, बेहतर होगा यदि आप किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें और समस्या का कोई सही समाधान निकालें।

यदि वाणिज्यिक ऋण लेना आवश्यक हो तो प्रयास कर सकते हैं, ऋण मिल जायेगा। व्यावसायिक कार्यों को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जोश और उत्साह को बनाये रखना होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में आपको संकोच हो सकता है, लेकिन सफलता के मार्ग खोलने के लिए आपको करना होगा। अधीनस्थों को आप महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, जिन्हें वे सफलतापूर्वक कर पाएंगे। बदली हुई परिस्थितियों पर अपनी नजर बनाए रखें और इसे अपने अनुकूल समझकर पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहें। नई परिस्थिति आपको निजी एवं व्यावसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुड़ने के लिये प्रेरित कर सकता है।

11 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
मकर

आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और पंचम स्थान से गोचर कर रहे हैं और शनि पर दृष्टि बनाए हुए हैं। नौकरीपेशा जातक गर्मजोशी के साथ कार्य करेंगे, हालांकि, वाणी में उग्रता के कारण समकक्षों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विवाद हो सकता है। लेकिन उच्चाधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस समय गुप्त शत्रु आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। हर हाल में मानसिक शांति बनाये रखनी होगी। अचानक आए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।

योजनाओं के प्रति सावधान रहें। नए व्यवसाय की शुरुआत करना फ़िलहाल टालें। पुराने क़र्ज़ परेशान कर सकते हैं। मानसिक चंचलता बनी रहेगी। हालांकि पुराना अटका हुआ भुगतान आपको मिल सकता है। बाहरी व्यापारियों से आपको लाभ हो सकता है। ऐसे किसी भी कार्य से बचें जिसमे मोटी लागत आ रही हो। कामकाजी व्यस्तताओं के बावजूद आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। लाभ के योग बनाने में आप सफल होंगे। धन प्राप्ति के नये स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। लेकिन ज्यादा लालच के चक्कर में कोई भूल न कर बैठें। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

12 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
कुम्भ

आपका राशिस्वामी शनि आपके लाभ भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं और वक्री होकर आपके कर्मभाव से गोचर कर रहे हैं। आप शनि से द्रष्ट हैं। उच्च का शुक्र और नीच का बुध धनभाव में विराजमान हैं। कुछ कार्यों के विलंब से पूर्ण होने के कारण आप मानसिक तौर पर उब जाएंगे। किसी भी कार्य को धैर्य एवं शांत मन से करें। जीवन में चलने वाले उतार-चढ़ाव के बावजूद आपकी गति निरंतर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी ना रहते हुए भी आप राहत महसूस करेंगे। जो भी हो, आप अपने व्यवसाय करने में सक्षम होंगे।

यदि आप किसी परिकल्पना को मूर्त रूप देना चाहते हैं, तो आप निश्चिंत होकर कदम आगे बढ़ाएं। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है, उनके उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अच्छी बिक्री के कारण कारोबार भी बढ़ेगा। आपको इस सप्ताह भाग्य से खूब सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवसायिक सहयोगी से सहयोग की उम्मीद रख सकते हैं। कई विषमताओं के बावजूद आप श्रेष्ठ व्यापारिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। पैसों को लेकर किए गए व्यापारिक यात्राओं में अधिक सफलता न मिल पाने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)
मीन

राशिस्वामी गुरु वक्री होकर भाग्यभाव में गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं और केतु के साथ आपके कर्मस्थान में विराजमान हैं। उच्च का शुक्र और नीच का  बुध आपकी राशि में हैं। विदेश से व्यवसाय कर रहे जातक अपने बुद्धि कौशल के बल पर अच्छी कमाई करने में सफल होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कागज पर तैयार परियोजनाओं को अमलीजामा पहना सकते हैं। वाणिज्य-व्यापार करने वालों को अत्यधिक जोखिम लेने से बचना होगा।

युक्ति से मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले, क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। अपने काम में उठाए गए सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार कीजिए, यह आपके हित में होगा। अपने आर्थिक सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा जातक धीमी किंतु निरंतरता के साथ आगे बढ़ेंगे। काम का दबाव बढ़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें