फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून का अंतिम सप्ताह धन और नौकरी व्यवसाय के मामले में इन राशि वालों के लिए अच्छा है

Mon, 27 Jun 2016 07:48 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
इस हफ्ते बुध अपनी राश‌ि म‌ि‌थुन में आ रहे हैं तो मंगल सीधी चाल से चलने जा रहे हैं। चन्द्रमा का गोचर मीन, मेष, वृष और म‌िथुन राश‌ि में होगा ऐसे में आपके ल‌िए हफ्ता कैसा रहेगा। क्या आपको धन का लाभ म‌िलेगा, नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर म‌िलेगी देख‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः ध्‍ान और व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं। स्वास्थय को लेकर इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। घुटनें और पैर के दर्द से पीड़ित रहने की संभावना है। लापरवाही न बरतें जरा सा भी लक्षण दिखाई दे तो चिकित्सक से परामर्श करें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं भले ही आपको अपने साथी के साथ बिताने के लिये कम समय मिले लेकिन आपकी खुशी के लिये यह पर्याप्त होगा। वित्त और व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आर्थिक रुप से इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी मुश्किल हो सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी सारी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। हो सकता है काम के दबाव के कारण अपने परिवार के लिये पर्याप्त समय निकालना आपके लिये मुश्किल हो। आपके घर के कुछ कार्य भी स्थगित करने पड़ सकते हैं। घरवालों की थोड़ी बहुत नाराजगी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी को अपनी वास्तविक स्थिति से अवगत करवायें बेहतर महसूस होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन सप्ताहांत तक आपकी इस परेशानी का समाधान भी हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।

म‌िथुन राश‌ि: अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें यह आपके लिये नुकनदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में संयम लाने की कोशिश करें। संबंधों को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। गलतफहमियां होने के पूरे आसार हैं। यदि आप बात-बात पर दूसरों को टोकते हैं उनके कार्यों में गलती निकालते रहते हैं तो आपको अपनी इस आदत में भी सुधार करने पर विचार करना चाहिए। व्यवसायी जातक परियोजना पर योजना के साथ-साथ उसे लागू करने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता लाने के लिये आप थोड़ा समय ध्यान करने में भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर हो सकता है आपको तय समय पर लक्ष्य तक पंहुचने में थोड़ी मुश्किल हो लेकिन कड़ी मेहनत से आप इसे भी हासिल कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसके सिरे चढ़ने की उम्मीद भी इस सप्ताह की जा सकती है। बहुत दिनों के बाद अपने किसी खास दोस्त से मिलना भी आपके लिये इस सप्ताह एक यादगार पल हो सकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। हर परिस्थिति में प्रियजनों के करीब होने का अहसास भी आपकी खुशी का कारण हो सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः  सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अविवाहित जातकों में से कुछ की मुलाकात अपने नये प्यार से हो सकती है। हो सकता है इस खुमारी में ही आप पूरा सप्ताह व्यतीत कर दें। कार्यजीवन में इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अपेक्षानुसार प्रोत्साहन न मिलना आपकी असंतुष्टि का एक कारण हो सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करने एवं किसी नई योजना पर अमल करने के लिये यह उचित समय नहीं है। आर्थिक तौर पर यदि पिछले कुछ समय से दिक्कत में चल रहे हैं तो सप्ताहांत पर थोड़ी राहत महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः  कार्यस्थल पर लक्ष्यों तक पंहुचने में सफलता मिल सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप अपने समक्ष आने वाले सभी अवसरों को लेकर काफी उत्साहित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको लक्ष्यों तक पंहुचने में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों में रचनात्मकता ला सकते हैं जिससे आपका प्रदर्शन बेहतर व सराहनीय हो सकता है। जो जातक अभी रोजगार से वंचित हैं उनमें से कुछ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। हाल ही में शिक्षा पूरी कर चुके छात्रों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना भविष्य के लिये लाभदायक हो सकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी इस सप्ताह आप खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं। जिसका आपको इंतजार है उस खास से आपकी मुलाकात की संभावनाएं प्रबल हैं।

तुला राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा खर्चीला हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपको किसी पारिवारिक, धार्मिक या सामाजिक समारोह के आयोजन में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। सफल आयोजन के लिये आप प्रशंसा के पात्र हो सकते है। कुछ जातक परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का विचार भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आपके साथ कोई रोमांचक घटना भी घट सकती है। आपका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा उदासीन रह सकता है। कार्यस्थल पर आपकी रुचि इस सप्ताह कम ही रहने के आसार हैं लेकिन बावजूद इसके लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा खर्चीला हो सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः भावनाओं पर न‌ियंत्रण रखें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। हो सकता है इस सप्ताह कोई बड़ी समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़े, किन्तु अपनी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। यह सप्ताह आप और आपके आसपास के लोगों में संवेदना उत्पन्न करने वाला हो सकता है। व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में आपके संबंधों की बात करें तो आपकी सम्प्रेषण क्षमता से संबध और भी बेहतर होने के आसार हैं। आपेक लिये सलाह है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।

धनु राश‌िः स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपको अपने आप पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। हो सकता है आप स्वयं को किसी कारण विचलित महसूस करें। घर या दफ्तर की कोई परेशानी आपके इस विचलन का कारण हो सकती है। आपके लिये आवश्यक है कि परिस्थितियों का सामना करते हुए धैर्य के साथ समस्याओं का समाधान ढूंढें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की असहजता महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। सप्ताहांत पर हालात सामान्य होने के आसार हैं।

मकर राश‌िः आर्थिक तौर पर भी इस सप्ताह आपको चिंतित होना पड़ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये बदलावों वाला सप्ताह हो सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से आप असंतुष्ट हैं तो कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। हो सकता है काम के सिलसिले में आपको किसी सुदूर क्षेत्र में किसी नई जगह जाने पर भी आपको निर्णय करना पड़े। आर्थिक तौर पर भी इस सप्ताह आपको चिंतित होना पड़ सकता है। अचानक बढ़ने वाले खर्चों से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। रोमांटिक जीवन की बात की जाये तो हो सकता है आप अपनी दोस्ती को प्यार और प्यार को परिवार में परिवर्तित करने का निर्णय लें। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः कार्यस्थल पर कामकाज का दबाव हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
पारिवारिक खुशियां इस सप्ताह आपकी प्राथमिकता हो सकती हैं। हालांकि कार्यस्थल पर भी आप पर कामकाज का काफी दबाव हो सकता है लेकिन अपने प्रंबधन और कड़ी मेहनत से आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपका रोमांटिक जीवन काफी बेहतर रहने के आसार हैं। आर्थिक दिक्कत से यदि आप झूझ रहे हैं तो इससे पार पाने के लिये आपको सप्ताहांत तक इंतजार करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में अपनों का साथ आपको आत्मिक संतुष्टि प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा हो सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके लिये उम्मीदों का सप्ताह साबित हो सकता है। आप किसी से उम्मीद कर सकते हैं तो कोई आपसे भी उम्मीद लगाये बैठा हो सकता है। दोस्तों के बीच पैदा हुई गलतफहमियों को दूर करने में भी आपकी अहम भूमिका हो सकती है। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये काफी सारे अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की प्रशंसा तो हो ही सकती है अपेक्षानुसार प्रोत्साहन मिलने के आसार भी हैं। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं यदि पिछले कुछ समय से थोड़ी बहुत अनबन है तो इस समय वह दूर हो सकती है और अच्छा समय अपने साथी के साथ व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें