Saptahik Rashifal: जुलाई के नए सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। किसी के लिए सफलता के योग बनेंगे तो कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Saptahik Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह 12 राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव करियर, कारोबार, धन, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करते हुए धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप पूरे सप्ताह की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि का साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस हफ्ते मेष राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा भागदौड़ और संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करते हुए अपने कार्य को स्वयं निबटाने का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने काम की शैली में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को तूल न दें और अपने टारगेट पर फोकस करें। इस पूरे हफ्ते आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपके काम को बिगाड़ने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी से बचना होगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें। यदि आप अपने करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनें। प्रेम प्रसंग में सावधानी से आगे बढ़ें और बेवजह उसका प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी कठिन समय में आपका संबल बनेगा। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
उपायः प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और ध्यान-योग करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाही प्रगति सहायक साबित होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाओं को जमीन पर उतारते हुए नजर आंएगे। हालांकि किसी बड़ी डील को साइन करते समय या फिर धन का लेन-देन करते समय आपको खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी बड़े निर्णय को लेते हुए आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक प्रयासरत रहने से ही कार्य सिद्धि की संभावना रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले यदि बाहर आपसी बातचीत के जरिए सुलझ सकें तो ऐसा करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बहुत सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। लोगों से विनम्रता से पेश आएं और अपनी बात को स्पष्ट कहें। जिन चीजों को स्वीकार न कर सकें या फिर कहें यदि किसी की ख्वाहिश न पूरे कर पाएं तो उससे हाथ जोड़ लेना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढाव युक्त रहेगा। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। घर-परिवार हो या फिर करियर-कारोबार लोगों को मिलाजुलाकर काम करना उचित और लाभप्रद साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने धैर्य को किसी भी सूरत में कम नहीं होने देना चाहिए। आपको समझना होगा कि चीजें एक जैसी लंबे समय तक नहीं रहेंगी। सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभहोगा और संचित धन में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। मिथुन राशि के जातकों का इस सप्ताह अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दुर्वा चढाकर कर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कार्यों में सफलता और कारोबार में लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। विद्यार्थियों का इस सप्ताह पढाई-लिखाई में खूब मन रमेगा और उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कहने का तात्पर्य यह है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अध्ययन-अध्यापन की दृष्टि से सप्ताह शुभ है। भूमि, मकान, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि किसी ने आपको लेकर अपने मन में किसी तरह की गलत इमेज बना रखी है तो उसकी यह गलतफहमी दूर होगी और आपके उसके साथ संबंध मजबूत होने लगेंगे। सन्तान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह हफ्ता आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक मसले पर विचार-विमर्श करेंगे। पूरे सप्ताह आपको सहोदर भाई बहनों की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपायः प्रतिदिन शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिये रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर कारोबार जरा ज्यादा ही ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस हफ्ते अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने या फिर उसमें लापरवाही करने की गलती न करें अन्यथा आपकी बनी हुई अच्छी इमेज पर दाग लग सकता है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का सम सामान्य सुख कारक रहेगा। इस दौरान आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी को रुखे शब्द कहने से बचें। कुल मिलाकर आपको पूरे हफ्ते नकारात्मक सोच से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर विश्वास से बचें। यदि आप व्यवसायी हैं तो आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश आदि सोच समझकर करें। इस हफ्ते आपका मन माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सिंह राशि के जातकों का आकर्षण इस हफ्ते विपरीत लिंग की तरफ हो सकता है। हालांकि किसी भी रिश्ते में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान बेवजह के खर्चों के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको अभी मनचाहे कार्य को करने के लिए उचित समय आने का इंतजार करना होगा। वहीं आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आजीविका में कुछ संघर्ष करने के बाद ही लाभ के संकेत प्राप्त होंगे। इस हफ्ते विद्यार्थी वर्ग का पढाई-लिखाई में मन कम लगेगा। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिश्रम और प्रयास के मुकाबले कुछ कम फल प्राप्त होंगे। जिसके चलते आप निराश होकर अपने कार्य को अधूरा भी छोड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और समृद्धि भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह आत्मीय लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर के सहयोग से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं के कद एवं पद में वृद्धि से उनका मान-सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती या फिर उनका विवाह तय हो सकता है। इस दौरान घर परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। सगे-संबंधियों, इष्ट मित्रों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। सेहत और संबंध से पूरा हफ्ता तुला राशि के लिए अच्छा कहा जाएगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो विरोधी आपके सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने पर विशेष लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी। सप्ताह के अंत में आप किसी बड़े पारिवारिक दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। जिससे आपका घर के लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। उपायः प्रतिदिन श्री यंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह भावना में बहकर या फिर आवेश में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा। आपके लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी दिक्कतों को लिए रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सेहत और संबंध दोनों को लेकर वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ते परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई पुराना रोग उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा मिल सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से भी सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े मसले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। यदि आप किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कागज से जुड़े काम सावधानी के साथ करें। इस हफ्ते छात्र वर्ग का मन पढाई-लिखाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातकों को बोलना कम और सुनना ज्यादा लाभप्रद साबित होगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों और सौभाग्य का अपेक्षित सहयोग कम ही प्राप्त हो पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से वाद-विवाद हो जाने के कारण मन में तनाव और चिंता बनी रहेगी। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के लिए अधिक यत्न करने होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या फिर अन्य मामलों को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान व्यर्थ के कार्यों में अधिक धन खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। भाई बहिनों से भी सम्बन्ध सामान्य बनाये रखने में बड़ी परेशानी आऐगी। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। कहने का तात्पर्य यह है कि इस सप्ताह चीजें कभी आसानी से बनती हुई तो कभी उसमें अचानक से बाधाएं आती हुई नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। कार्य विशेष से जुड़ी यह यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। हालांकि इस यात्रा में आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह आपके लिए अवसर और चुनौती दोनों साबित हो सकता है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएं और उसमें लापरवाही बिल्कुल न बरतें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। आपको घर-परिवार के सदस्यों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की उपलब्धि से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कुछेक बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यसिद्धि के लिए बहुत जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने काम को आगे बढ़ाने और धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत प्रयास करेंगे लेकिन सौभाग्य का कम साथ मिलने के कारण उन्हें आशा के अनुरूप कम ही सफलता मिल पाएगी। इस हफ्ते धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी मुश्किल होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा कहा जाएगा। भूमि, भवन, वाहन, संपत्ति आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अधिक सकारात्मक रहेगा। प्रेम-संबंध आदि के क्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार सावधानी के साथ करें। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से करेंगे और आपको परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा के बल पर कई असंभव लगने वाले कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने में कामयाब हो जाएंग। इस हफ्ते भूमि व भवन सम्बन्धी मामलों में आप अहम निर्णय ले सकते हैं। नवीन संपत्ति, वाहन, मकान, भूमि आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। करियर-कारोबार में उन्नति के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस हफ्ते आप पाएंगे कि आपकी तरक्की की राह में आ रही सारी अड़चनें खुद ब खुद दूर होती जा रही हैं और आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का साथ और समर्थन मिलने लगा है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपका मन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता-पिता की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी में परस्पर सुख सौहार्द्र बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।