Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 24 जुलाई 2026 को मंगल देव अपने ही नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी स्वयं मंगल ग्रह है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सामान्य से अधिक शक्तिशाली माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है और चूंकि मंगल साहस, ऊर्जा के कारक है, इसलिए इसके शुभ प्रभाव से जातकों को बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को करियर में बेहतर रिजल्ट, धन लाभ, रुके हुए कार्यों में गति और नई उपलब्धियां मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।