जीवन की बाधाएं दूर करने का उपाय
- फोटो : instagram
जीवन की बाधाएं दूर करने का उपाय
यदि आपके जीवन में लगातार परेशानियां और बाधाएं आ रही हैं, तो बुधवार का दिन इन्हें दूर करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सबसे पहले सुबह जल्दी उठें, स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और मन को शांति दें। इसके बाद भगवान गणेश को ताजे गुड़हल के फूल अर्पित करें और 'ओम गं गणपतये नमः' का जाप 108 बार श्रद्धा और भक्ति भाव से करें। यह उपाय आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है। इसके प्रभाव से जीवन में अटका हुआ काम बनने लगता है, परेशानियां कम होती हैं और मन को मानसिक शांति मिलती है।