Budh Nakshatra Gochar 2026: नए साल में कई ग्रह राशि-नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसे ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनका प्रभाव राशियों से लेकर देश-दुनिया के कामकाज पर भी दिखाई देगा। इस दौरान बुध का खास असर राशियों पर बना रहेगा, क्योंकि वह नववर्ष के प्रारंभ में ही गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जनवरी 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, जिसे सुख-सौभाग्य, विलासिता और धन का प्रतीक माना जाता है। चूंकि शुक्र के यहां बुध एंट्री करेंगे, इसलिए इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि, करियर-कारोबार में लाभ, विवाह के योग और उनके प्रभाव में सकारात्मक वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जान लेते हैं।