फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter: असफलता और खराब स्वास्थ्य का कारक होता है कुंडली में कमजोर बृहस्पति, जानें लक्षण और उपाय

Tue, 27 Jan 2026 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamjor Brihaspati Ke Lakshan: यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर अवस्था में हो, तो उसे सशक्त करने के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कुंडली में गुरु ग्रह के दुर्बल होने पर व्यक्ति को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कमजोर बृहस्पति के लक्षण - फोटो : Amar Ujala
Kamjor Guru Ke Lakshan: गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति की उपासना का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को ग्रहों में सबसे विशाल और सुख, समृद्धि, ज्ञान व भाग्य प्रदान करने वाला ग्रह कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर अवस्था में हो, तो उसे सशक्त करने के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यदि ये उपाय गुरुवार के दिन किए जाएं, तो उनका प्रभाव और भी अधिक शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कुंडली में गुरु ग्रह के दुर्बल होने पर व्यक्ति को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Budh Grah: बार-बार अपने फैसलों पर होता है पछतावा, तो कुंडली में कमजोर है ये ग्रह, जानें इसके लक्षण और उपाय
विज्ञापन

2 of 5
कमजोर बृहस्पति के लक्षण - फोटो : Adobe Stock
कमजोर बृहस्पति के लक्षण
  • ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह ज्ञान और विद्या का प्रतिनिधित्व करता है। यदि किसी छात्र का मन पढ़ाई में न लगे, शिक्षा में बार-बार रुकावट आए या मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलें, तो इसे कमजोर गुरु का संकेत माना जाता है। 
  • गुरु को भाग्य का कारक ग्रह भी कहा जाता है, इसलिए इसकी अशुभ स्थिति में व्यक्ति को कार्यों में किस्मत का सहयोग नहीं मिल पाता। 
विज्ञापन

3 of 5
कमजोर बृहस्पति के लक्षण - फोटो : Adobe Stock
  • आर्थिक नुकसान होना, जरूरी कामों में बाधाएं आना, विवाह में देरी, करियर में असफलता या प्रयासों का सफल न होना भी गुरु दोष की ओर इशारा करता है।
  • स्वास्थ्य पर भी कमजोर गुरु का असर देखने को मिल सकता है। पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, कब्ज और अपच आम समस्याएं मानी जाती हैं। 
  • इसके अलावा आंखों, गले, कान, सांस से जुड़ी दिक्कतें और फेफड़ों से संबंधित रोग भी गुरु की दुर्बल स्थिति का संकेत हो सकते हैं।

4 of 5
गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय
  • करियर, शिक्षा और जीवन में उन्नति के लिए गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। 
  • सोना, हल्दी, चना दाल, पीले फल या पीले वस्त्र दान करने से गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। 
  • इस दिन धार्मिक ग्रंथों या पढ़ाई से जुड़ी पुस्तकों का दान करना भी लाभकारी रहता है, जिससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय - फोटो : AI generated
  • गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। 
  • यदि संभव हो तो बृहस्पतिवार व्रत की कथा का पाठ करें, इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
  • इस दिन स्नान के पानी में हल्दी मिलाकर नहाना शुभ माना गया है। साथ ही केले के पेड़ की पूजा कर दीपक जलाने से बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान विष्णु को पीले चंदन या केसर का तिलक लगाएं और स्वयं भी तिलक करें। यदि केसर उपलब्ध न हो, तो हल्दी का तिलक भी किया जा सकता है। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर धन वृद्धि के योग बनते हैं और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें