Magh Purnima 2026: इस बार माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन रवि पुष्य के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, ये दोनों योग बेहद शुभ होते हैं और इस अवधि में शुभ-मांगलिक कार्य करने से जातकों का भाग्योदय होता है। चूंकि माघ पूर्णिमा पर इन शक्तिशाली योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, इसलिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करना भी कल्याणकारी साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से साधक के धन-धान्य में वृद्धि, कार्यों में सफलता व उसका भौतिक सुख बढ़ सकता है। वहीं मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध व शुक्र की युति भी बनी हुई है, जिससे कुछ राशियों को लाभ संभव हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते है।