फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा साल 2026, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 07:01 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrishabha Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में नई संभावनाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2026 वृषभ राशि के लोगों के लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा 
विज्ञापन
1 of 8
Vrishabha Varshik Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Vrishabha Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में नई संभावनाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2026 वृषभ राशि के लोगों के लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा और कुछ नए आयाम आपके सामने लेकर आएगा, जिससे आपकी आर्थिक समृद्धि हो और आपको सुख प्राप्त हो सके। आप वर्ष के मध्य में स्वयं को स्थापित करने में सफल हो सकते हैं। परिवार में थोड़ी  अशांति परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी सामाजिक रूप से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जून के बाद से आपको सामाजिक सरोकारों से जुड़े कामों में ज्यादा सक्रिय रूप से काम करने का मौका मिलेगा। आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में भी आपका योगदान बना रहेगा।
विज्ञापन

2 of 8
आप कुछ नई चीजों से जुड़ाव महसूस करेंगे, जो आपके हेल्थ को नए आयाम तक पहुंचाएगी और आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगी तथा शारीरिक स्वास्थ्य में भी बढ़ोतरी करेगी। - फोटो : adobe stock
हेल्थ 
साल 2026 वृषभ राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में कुछ अच्छे परिणाम देगा, तो कुछ ऐसे ध्यान देने वाले समय अवधि को भी आपके सामने लेकर आएगा। आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। वर्ष की शुरुआत में इसमें समस्या होगी। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार धीरे-धीरे देखने को मिलेगा, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य मे बदलाव लाने के लिए आपको अपने जीवन शैली को बदलना होगा। आप कुछ नई चीजों से जुड़ाव महसूस करेंगे, जो आपके हेल्थ को नए आयाम तक पहुंचाएगी और आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगी तथा शारीरिक स्वास्थ्य में भी बढ़ोतरी करेगी। जनवरी के अंत से आगे के समय में सेहत में कुछ सुधार दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 8
बैलेंस फूड का उपयोग करना आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचाएगा। केतु का चौथे भाव में होना छाती और दिल से संबंधित समस्याएं पिता से जुड़े रोग दे सकता है। - फोटो : अमर उजाला
आपकी जीवन ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी और स्वस्थ रहने का अवसर आपको मिल सकता है। इसी से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ेगा, लेकिन अत्यधिक काम करना थकावट या कमजोरी को बुलवा दे सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान अवश्य रखें कि आपका शरीर तरो ताजा बना रहे और आप सक्रियता के साथ हर काम में आगे बढ़े। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से और संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। बृहस्पति के शुभ प्रभाव के कारण स्वास्थ्य में लाभकारी असर मिलेंगे। वर्ष का मध्य सेहत को मजबूत बनाएगा।
 
बैलेंस फूड का उपयोग करना आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचाएगा। केतु का चौथे भाव में होना छाती और दिल से संबंधित समस्याएं पिता से जुड़े रोग दे सकता है। छाती में संक्रमण भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आप अपनी प्रतिदिन के रूटीन में मेडिटेशन योग, जिम या प्राणायाम को शामिल करें, जिससे न केवल आपका मानसिक बल व शारीरिक स्वास्थ्य बीमा  मजबूत हो सके। वर्ष के अंतिम महीने कुछ सुकून लेकर आएंगे, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि इस पूरे वर्ष सेहत कभी गरम, तो कभी नरम बनी रहेगी।

4 of 8
साल 2026 वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। - फोटो : adobe stock
जॉब और करियर 
साल 2026 वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। आपकी काम करने की ऊर्जा बदलावों को समझने का ढंग और विपरीत परिस्थितियों में काम करने का तरीका आपको एक कुशल व्यक्तित्व का धनी मनाएगा, जिससे वर्कप्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। राहु केतु के प्रभाव से आप अपने काम को कई तरीकों से करने में सक्षम होंगे और इससे आपको उत्तम सफलता मिलेगी। साल की शुरुआत में काम के सिलसिले में आपकी यात्राएं होंगी, जो आपको जोश से भर देगी। इस समय अवधि में सरकारी नौकरी प्राप्ति के शुभ सूचना भी आपको मिल सकती है।  
 
विज्ञापन

5 of 8
आपको नया काम मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। आप अपने लक्षण को पूरा करने के लिए मजबूत कदम उठाने शुरू कर देंगे। - फोटो : adobe stock
बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आप अपनी कार्य कुशलता और मेहनत से अपने बिजनेस को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए देखेंगे। अप्रैल तक यही स्थिति रहेगी, इसके बाद आपका काम धीरे-धीरे और आगे बढ़ेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में परिणाम सकारात्मक मिलेंगे और वर्कप्लेस पर अच्छा सम्मान मिल सकता है। आपके सीनियर्स और सहकर्मी आपको सपोर्ट करेंगे। नौकरी करने वालों के लिए यह समय अवधि और ज्यादा अच्छी रहेगी, क्योंकि सीनियर्स का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा और आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है। जून के बाद से आपके लिए कुछ नए अवसरों की स्थिति बनेगी।

आपको नया काम मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। आप अपने लक्षण को पूरा करने के लिए मजबूत कदम उठाने शुरू कर देंगे। शेयर बाजार का काम करने वाले लोगों का भी सकारात्मक परिणाम मिलने का समय रहेगा। पार्टनरशिप व बिजनेस से अच्छे परिणाम मिलेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस करने वाले लोगों को वर्ष के अंतिम महीनों में विशेष लाभ होगा। आपके लिए फायदे का बिजनेस चलेगा और आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। आपको अपनी योजनाओं में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 8
मई जून में ऐसी स्थितियां सामने आ सकती है, जो आपको अचानक से पता चले, इसलिए आपको समाधान ढूंढने पर ध्यान देना चाहिए। - फोटो : adobe stock
प्रेम और वैवाहिक संबंध 
लव लाइफ में कुछ बड़े बदलाव साल 2026 में देखने को मिल सकते हैं। आपको विशेष अनुभव होंगे और साल के शुरुआती महीना में आपको अपनी लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं। आप कुछ अच्छे पलों को महसूस करेंगे और रिश्तो में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने प्रयोजन पर विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने रिश्ते की सच्चाई को जानेंगे। यह समय अवधि लव लाइफ के दृष्टिकोण से बहुत शुभ रहेगी। नई ऊर्जा का संचार आपके रिश्ते को प्रेम से भर देगा। आपकी आपसी समझ बढ़ेगी और आप दोनों ही एक दूसरे के प्रति ज्यादा आकर्षक और समर्पण महसूस करेंगे। नई भावनाएं बढ़ेंगी। भावनाओं में गहराई आएगी। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अप्रैल से जून के बीच रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें

मई जून में ऐसी स्थितियां सामने आ सकती है, जो आपको अचानक से पता चले, इसलिए आपको समाधान ढूंढने पर ध्यान देना चाहिए। साल के अंतिम महीने प्रेम की बढ़ोतरी करेंगे। विवाह होने की स्थिति भी बनेगी। वैवाहिक संबंधों में वर्ष की शुरुआत सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी, लेकिन साथ-साथ कुछ सावधानी भी रखनी होगी। आपको अपने साथी पर भरोसा जताना चाहिए। वर्ष के बीच में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार न करें ,नहीं तो वैवाहिक जीवन में गोपनीयता भंग होने से समस्याएं आ सकती हैं। आपसी टकराव को रोकने का प्रयास करें। वर्ष के अंतिम महीना में वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। रिश्ते में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 8
वित्तीय रूप से वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 अनुकूल लाभ प्रदान करेगा। - फोटो : freepik
धन
वित्तीय रूप से वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 अनुकूल लाभ प्रदान करेगा। आप अपनी मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को संपन्न मनाएंगे। वर्ष की शुरुआत में बुध और बृहस्पति का प्रभाव आपको आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में धन खर्च होगा। बैंकिंग क्षेत्रो में निवेश से अच्छा धन मिल सकता है। आप इस वर्ष धन संपत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं और शेयर बाजार में निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। आपकी आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी और अपनी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। फरवरी के बाद से इनकम बढ़ेगी और जॉब करते हैं, तो सैलरी में इंक्रीमेंट मिलेगा। आप कुछ नई फाइनेंशियल स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। बृहस्पति का प्रभाव ज्वेलरी से संबंधित लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी और आप नए वस्त्र आभूषण आदि खरीदने में विशेष रूप से आगे रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
आपके पास धन की कोई कमी नहीं रहेगी और आप नए वस्त्र आभूषण आदि खरीदने में विशेष रूप से आगे रहेंगे। यह समय आपको समृद्ध बनाएगा। शनि और बृहस्पति के प्रभाव से ससुराल पक्ष से धन प्राप्त हो सकता है। पैत्रक संपत्ति मिलने की स्थिति भी बन सकती है। यदि आपके पास कोई पारिवारिक संपत्ति है, जिसे प्राप्त होने में अर्चना रही थी, तो वह अर्चना दूर हो जाएगी और वह संपत्ति आपको मिल सकती है। ससुराल से आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है।

जून के बाद से बृहस्पति का विशेष प्रभाव आए के स्रोतों में बढ़ोतरी कराएगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभकारी समय लेकर आएगा। सोशल मीडिया नेटवर्किंग आदि के कारण आपकी इन्कम बढ़ती जाएगी और आपकी इन्कम में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिलेगी। वर्ष के अंतिम महीनो में नया वाहन खरीदने अथवा भूमि या संपत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है, लेकिन किसी से बड़ा कर्ज या बैंक से बड़ा लोन लेने से बचें। प्राप्त धन को बचत योजनाओं में लगाकर भविष्य की रणनीति बनाना लाभदायक रहेगा।
 


Ketu Gochar 2026: चंद्र की राशि में केतु ग्रह करेंगे गोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें