फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabha Rashi November: वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 08:37 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vrishabha Rashi November 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सौभाग्य लेकर आएगा। इस समय आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala
Taurus Horoscope November 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सौभाग्य लेकर आएगा। इस समय आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। जो भी कार्य आप निष्ठा और मन से करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मेष राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
करियर
नवंबर का महीना करियर के लिहाज से बहुत अच्छा साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और सहकर्मियों दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस माह कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है, साथ ही बाजार में तेजी का लाभ मिलेगा। सरकारी विभाग या कोर्ट-कचहरी में अटके मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने के योग हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम जीवन - फोटो : adobe stock
प्रेम जीवन
लव लाइफ के लिए यह महीना रोमांस और समझदारी से भरा रहेगा। जो लोग किसी गलतफहमी की वजह से पार्टनर से दूर थे, उनके बीच अब रिश्ते सामान्य होंगे। पुराने मतभेद खत्म होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव या किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग हर परिस्थिति में मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : Adobe
स्वास्थ्य
माह के उत्तरार्ध में खान-पान और दिनचर्या को लेकर सावधानी जरूरी है। पेट से जुड़ी परेशानी, एसिडिटी या गैस की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा बाहर का या तला-भुना भोजन करने से बचें। मानसिक रूप से यह समय संतुलन बनाए रखने का है, योग और ध्यान आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे।

4 of 5
आर्थिक स्थिति - फोटो : Adobe Stock
आर्थिक स्थिति
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यापार में बढ़ोतरी और पूर्व निवेशों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। अगर आप सरकारी कामकाज या ठेकेदारी से जुड़े हैं तो धन लाभ की प्रबल संभावना है। साथ ही, यह समय घर में नई वस्तुएं खरीदने या किसी लंबी योजना में निवेश करने के लिए भी अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय - फोटो : adobe
उपाय
वृषभ राशि के जातकों को इस महीने प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए और ‘शिव चालीसा’ का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें