फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

Tue, 16 Aug 2016 03:53 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 6
कूर्म चक्र
विष्णु पुराण में भारतवर्ष तथा समस्त पृथ्वी को 27 नक्षत्रों में बाँट कर ग्रहों के गोचर के माध्यम से शुभ-अशुभ घटनाओं को देखने के लिए कूर्म-चक्र का वर्णन दिया गया है। यहाँ कूर्म का  अर्थ कछुआ है  जो की एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से दूसरा अवतार है। समस्त भूमंडल को एक कछुए के आकार में 27 नक्षत्रों में बाँट कर विष्णु पुराण में दी गयी कूर्म चक्र की प्राचीन विधि के विषय में आज से डेढ़ हज़ार वर्ष पूर्व आचार्य वराहमिहिर ने अपने महान ग्रन्थ बृहत् संहिता में उस समय के अनेक प्रदेशों और राज्यो का वर्णन किया है।
विज्ञापन

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

2 of 6
कच्‍छप अवतार
कूर्म-चक्र में सम्पूर्ण भारतवर्ष को मध्यभाग, पूर्व , दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर व  उत्तर-पूर्व इन 9 भागों में बाँट कर कृतिका नक्षत्र से शुरू कर क्रमश 1-1 नक्षत्र को  प्रदक्षिण क्रम से रखते चले जाते हैं। इस चक्र में गोचर में चल रहे ग्रहों को बिठाकर किसी राष्ट्र या समस्त भूमंडल में होनेवाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

3 of 6
ग्रहण का प्रभाव
कूर्म-चक्र में जिस दिशा में अधिकतम ग्रह गोचर में चल रहे होते हैं इस तरफ घटनाओं के घटित होने की अधिक संभावना होती है। कूर्म-चक्र के साथ-साथ हिन्दू नव-वर्ष , ग्रहणों की कुंडली और राष्ट्र की संबंधित कुंडली देखकर देश में घटित होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं की भविष्यवाणी ज्योतिषी सदियों से करते आ रहे हैं।

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

4 of 6
ग्रह नक्षत्र
वर्तमान में भारत के संबंध में कूर्म-चक्र को देखें तो अनुराधा नक्षत्र में चल रहे शनि और मंगल इस चक्र की दक्षिण पश्चिम दिशा को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ और आतंकी हमलों से अगस्त महीने में जान-माल के नुकसान का योग बन रहा है।
विज्ञापन

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

5 of 6
कूर्म चक्र
मुंबई और बंगलुरू पर अगस्त माह के दूसरे पखवाड़े और सितंबर के पहले पखवाड़े में किसी बड़े आतंकी हमले का खतरा रहेगा। इसके अतिरिक्त वृश्चिक राशि में चल रहे शनि-मंगल 23 अगस्त और 1 सितंबर के आसपास उत्तर भारत में किसी बड़े भूकंप का भी योग बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूर्म-चक्र और सूर्य ग्रहण की कुंडली जता रही है बड़े खतरे की आशंका

6 of 6
ग्रह नक्षत्र
दूसरी ओर 1 सितंबर को पड़ रहे सूर्य ग्रहण के समय की ग्रहों के गोचर को कूर्म-चक्र में लगा कर देखें तो सूर्य, चंद्र और राहु दक्षिण-पूर्व दिशा के नक्षत्रों में तथा गुरु, बुध और शुक्र दक्षिण दिशा के नक्षत्रों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों जैसे म्यामांर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स में 1 सितंबर के बाद किसी बड़े भूकंप के योग बन रहे हैं।
https://astrologicalmusings.com/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें