फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vish Yog 2026 Rashifal: चंद्रमा और शनिदेव ने मीन राशि में बनाया विष योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Tue, 12 May 2026 07:45 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

12 मई 2026 को विष योग का प्रभाव बन रहा है। जानें किन 3 राशियों के जीवन में इस अशुभ योग के कारण तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं तथा आज का राशिफल क्या संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
विष योग - फोटो : amar ujala

Vish Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: आज 12 मई 2026 को चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के मिलने से विष योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ प्रभाव देने वाला योग माना जाता है। इस योग का असर कई लोगों के जीवन में तनाव, भ्रम और गलत निर्णयों के रूप में देखने को मिल सकता है। विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को आज से इस विष योग के प्रभाव में विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
Guru Shukra Yuti: 14 मई से मिथुन में गुरु-शुक्र की युति, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
Shukra Gochar 2026: जून माह में शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन

2 of 4
घर और कार्यस्थल दोनों जगह तनाव की स्थिति बन सकती है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
विष योग का प्रभाव वृषभ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय घर और कार्यस्थल दोनों जगह तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर गलती या गलतफहमी होने की संभावना है, जिससे वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बॉस की सख्त बातें मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। साथ ही सेहत में गिरावट और अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना बन रही है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश के बावजूद आप किसी न किसी उलझन में फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना बन रही है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले में सावधानी जरूरी है। छात्रों के लिए भी यह समय कठिन रह सकता है क्योंकि पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

4 of 4
व्यापारिक योजनाओं में रुकावट आने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों पर भी विष योग का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। व्यापारिक योजनाओं में रुकावट आने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में दखल देने से विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए संयम रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है और अपनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें