फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: 28 मई तक वृषभ राशि में रहेंगे सुख और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह, जानें राशियों पर प्रभाव

Thu, 06 May 2021 01:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव प्रदान करने वाला माना गया है। - फोटो : अमर उजाला
सुख, वैभव और विलासिता जीवन देने वाले शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर अब वृषभ राशि में आ गए हैं। वृषभ राशि स्वयं शुक्र की राशि भी है। स्वयं की राशि में शुक्र 28 मई तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में तीन ग्रहों का योग भी बन रहा है। अब शुक्र,बुध और राहु इस राशि में गोचर कर रहे हैं।

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह 
ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव प्रदान करने वाला माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में रहते हैं उनका जीवन ऐशोआराम में बीतता है। ज्योतिष में शुक्र एक शुभ ग्रह हैं। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन उच्च राशि है। शुक्र ग्रह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी ग्रह हैं। बुध और शनि शुक्र ग्रह के मित्र जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
शुक्र के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
शुक्र आपके लिए अच्छे फल ही प्रदान करेंगे क्योंकि अकेले ये ही ऐसे ग्रह हैं जो जन्मकुंडली के इस भाव में बैठे या गोचर करते हुए उत्तम फल देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कार्य-व्यापार में भी उन्नति होगी इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दें। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
शुक्र कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति देंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
शुक्र आपके भाग्य को बदलेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों एवं अनाथालय आदि में दान पुण्य भी करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा।  विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्ति के योग किंतु, रोमांस के मामलों में समय नष्ट न करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधान रहें क्योंकि इस समय किसी को भी दिया गया अधिक धन समय पर वापस नहीं मिलेगा। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
 शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।  लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें