Venus Transit 2025: शुक्र 29 मार्च को मेष से वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। वृषभ राशि शुक्रदेव की अपनी खुद की राशि होती है यानी इस राशि पर शुक्रदेव का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र के स्वराशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
भौतिक सुख-सुविधा, भोग-विलास और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र आज यानी 29 मार्च को मेष से वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। वृषभ राशि शुक्रदेव की अपनी खुद की राशि होती है यानी इस राशि पर शुक्रदेव का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र के स्वराशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं उनको जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है वहीं अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है, वहीं वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का फल मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
सुख और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र मेष राशि वालो की कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। आपकी राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
शुक्र वृषभ राशि वालों की कुंडली में उनके लग्न भाव के स्वामी होने के साथ-साथ छठे भाव के भी स्वामी होते हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र का स्वयं अपनी ही राशि पर गोचर करना किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। जो लोग बेरोजगार और नौकरी की तलाश में है उनके लिए रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सार्थक रहेगा। संतान के सुख का आनंद मिलेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र आपकी कुंडली के पंचम भाव के स्वामी होने के साथ बारहवें भाव के स्वामी भी होते हैं। यहां पर शुक्र का आपकी कुंडली के बारहवें भाव में गोचर होगा। ऐसे में शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम का अवसर प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि-
आपकी कुंडली में शुक्र चौथे और लाभ भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपके लाभ भाव में होगा। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सरकारी विभागों में भी रुके कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र सामाजिक पद प्रतिष्ठा में तो वृद्धि करेंगे ही, नई-नई जिम्मेवारियों को निभाने का अवसर आएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुचि और बढ़ेगी। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको ऐसे सुखद फल प्रदान करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। जहां भी भाग्य आजमाने की कोशिश करेंगे सफलताएं आपका कदम चूमेंगीं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र सफलताओं का नया अध्याय लिखने का योग बनाएंगे। व्यापार में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। गुप्त शत्रुओं और कर्ज के लेनदेन से भी बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में सुखद अनुभूति रहेगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो यह अवसर उपयुक्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आपकी राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से अच्छा ही कहा जाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। काफी दिनों का अधूरा संकल्प पूर्ण हो सकता है। नए-नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए अपेक्षाकृत सामान्य फलकारक ही रहेगा यद्यपि जितनी मेहनत करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी, फिर भी सफलता का सुखद का एहसास होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे।