फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालव्य राजयोग बनने से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ और अधूरे काम होंगे पूरे

Wed, 01 May 2024 04:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

19 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने वाले हैं जिसकी वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और राशियों के परस्पर संबंध से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोगों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पंच महापुरुष योग में एक मालव्य राजयोग का वर्णन मिलता है। यह राजयोग सुख, वैभव और संपन्नता दिलाने वाले ग्रह शुक्र ग्रह के कारण बनता है। 19 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने वाले हैं जिसकी वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को बहुत ही अच्छा योग माना गया है। मालव्य राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। जिन जातकों की कुंडली में यह मालव्य राजयोग बनेगा उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां बिखरने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
19 मई को शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडली के लग्न भाव यानी पहले स्थान पर होगा जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। मालव्य राजयोग बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्दि होगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही लाभ देने वाला साबित होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में संचरण कर रहा है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकता है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें