फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन, इनके भौतिक सुखों में होगी वृद्धि, जानें आपके भाग्य में क्या होगा

Tue, 24 Mar 2020 06:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का वृष राशि में गोचर - फोटो : शुक्र का वृष राशि में गोचर
28 मार्च को भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेगा। शुक्र अपनी राशि में शुभ प्रभाव प्रभाव देगा। जबकि शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर किस प्रकार से पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि 
आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके पास रुका हुआ धन आएगा। इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में कामयाबी मिलेगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। आपकी भाषा में मिठास का रस घुलेगा। मधुर बातों से लोग आपकी तरफ खींचे चले आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि 
आपके स्वभाव में एक गजब का आकर्षक देखने को मिलेगा। आपकी पर्सनाल्टी में निखार आएगा। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपके अंदर कामुक भावना बढ़ेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि 
आपके ऊपर आर्थिक रूप से दबाव बढ़ेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। अनावश्यक रूप से धन खर्च होगा। ऐसे में आपको अपने खर्चों में लगाम लगाने की आवश्यकता होगी। लेकिन इसके विपरीत आपको भौतिक सुखों का भी आनंद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि 
आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपकी जेब में पैसा आएगा। अगर आप नौकरी-पेशे से जुड़े हैं तो उससे आपको मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी के मामले में आपको लाभ होगा और किसी प्रॉपर्टी से रेंटल इनकम भी हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छे रिश्ते स्थापित होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि 
अपने कर्म क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। अपने सीनियर अधिकारियों से आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। उनकी मदद से आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आप नेतृत्व कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भी पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों का भाग्य चमकेगा। शुक्र के गोचर से प्रभाव से आपकी लॉटरी लग सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी आएगा। आप की सामाजिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

8 of 13
rashi
तुला राशि 
आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुखों में वृद्धि होगी। वहीं आप अपने कार्यक्षेत्र में भी मन लगाकर काम करेंगे। इस दौरान थोड़ा सेहत का ध्यान रखें। खासकर आपको अपने खाने-पीने पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि 
वैवाहिक जीवन पर शुक्र का प्रभाव सकारात्मक तरीके से पड़ेगा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम प्रसंग में अच्छे पल आएंगे। साझेदारी में कारोबार करना फायदेमंद हो सकता है। यदि आप कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए समय अच्छा है।

10 of 13
rashi
धनु राशि 
सेहत से जुड़ी परेशानी रह सकती है। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु भी आपको चोट पहुँचाने की कोशिश करते हैं, लिहाजा आपको उनकी चाल से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

11 of 13
rashi
मकर राशि 
आपके प्रेम संबंधों में खुशी भरे पल आएंगे। आप अपने प्रियतम से मन की बातें करेंगे और आपके बीच अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी। आपका प्यार परवान चढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अभूतपूर्व नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं इस बीच आपको किसी से प्यार हो सकता है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि 
आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस समय आप कोई प्रॉपर्टी, वाहन या फिर मकान आदि खरीद सकते हैं। अपनी सुख-सुविधा के लिए धन खर्च करेंगे। वहीं घर पर माता जी की सेहत भी दुरुस्त होगी। उनके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है इसलिए आपको इस पर ध्यान देना होगा। किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन छोटे भाई बहनों की तरफ से आपको किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें