Venus Transit In Taurus 2026: अप्रैल महीने में शुक्र महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान जहां कुछ राशियों के जीवन में प्यार, रोमांस और खुशियां बढ़ेगी, तो वहीं कुछ को रिश्तों में समझदारी और धैर्य की परीक्षा भी देनी पड़ सकती है।
Venus Transit In Taurus 2026: वर्तमान में शुक्र मेष राशि में स्थित हैं और जल्द वह अगली राशि में प्रवेश करेंगे। वह 19 अप्रैल 2026, को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर अपनी स्वराशि वृषभ में एंट्री करेंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक, जब शुक्र अपनी ही राशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। यही नहीं शुक्र ग्रह का स्वराशि में गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण भी करेगा। चूंकि शुक्र प्रेम, विलासिता और आकर्षण के कारक है। इसलिए इस गोचर का सीधा असर लोगों की लव लाइफ, विवाह योग और रिश्तों की स्थिरता पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में मेष से मीन तक राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा, आइए राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र का वृषभ में गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। इसका प्रभाव आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी वाणी में मिठास आएगी। साथ ही रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए यह गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा। दरअसल, शुक्र का गोचर वृषभ राशि में ही हो रहा है और वह इस राशि के स्वामी ग्रह भी है। इसलिए जातकों पर इसका शुभ प्रभाव बना रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम विवाह के प्रबल योग बन सकते हैं। क्रश से मुलाकात होगी।
4 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहने वाली है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। खासतौर पर छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए किसी भी विवाद में न पड़े और धैर्यवान बने रहें।
विज्ञापन
5 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से आपके लिए यह समय रिश्तों में आगे बढ़ने वाला साबित होगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा, क्योंकि शुक्र का गोचर आपके करियर भाव में होगा, जिससे काम और प्रेम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। ऑफिस रोमांस की संभावना बन सकती है, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
7 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। किसी खास व्यक्ति की एंट्री आपके जीवन में हो सकती है। कन्या राशि के जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें साथी से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तों के मामले में आपको सावधान भी रहना होगा।
8 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए भावनात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्तों में गहराई आएगी। इस समय आपको ईगो से बचना होगा। पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।
9 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
यह समय आपके रिश्तों के लिए निर्णायक हो सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस दौरान विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय मिश्रित है। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी को उपहार भी भेंट कर सकते हैं।
10 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होगा, जिससे रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है। माना जा रहा है कि, धनु राशि वालों को छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा अन्यथा रिश्तों में अनबन की स्थिति बनी रहेगी। धैर्य और संयम से ही संबंध टिके रहेंगे।
11 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए यह समय प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। खास बात यह है कि, आपको अच्छे मुनाफे के साथ सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान कुछ लोगों के रिश्ते शादी तक भी पहुंच सकते हैं। क्रश के साथ दोस्ती का हाथ बड़ा सकते हैं।
12 of 13
Shukra Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। रिश्तों में स्थिरता आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ी बात यह है कि, प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार या साथी के साथ अच्छा समय बीताएंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और संवाद बनाए रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।