फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी टेंशन

Thu, 02 Apr 2026 10:42 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Janmotsav Rashifal 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों का उत्साह और जोश बढ़ेगा, वहीं कई लोगों को अपने निर्णयों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत भी महसूस होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि, मंगल गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ सकता है
विज्ञापन
1 of 13
Hanuman Janmotsav Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav Rashifal 2026: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, हनुमान जन्मोत्सव पर दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं और उन्हें ऊर्जा, साहस, भूमि व पराक्रम का कारक माना जाता है। वहीं उनका सीधा संबंध भगवान हनुमान से भी जोड़ा गया है। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल राशि परिवर्तन एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है, जिससे 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव दिखाई दे सकता है। ऐसे में आइए इसके संपूर्ण राशिफल को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। आपको काम के सिलसिले में अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान मन में कई विचार एक साथ चलेंगे, जिसका असर काम पर देखने को मिलेगा। आपको करियर-कारोबार में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मिश्रित फल देने वाला रहेगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त होगा। माना जा रहा है कि, आपको धन लाभ हो सकता है। अगर पहले कभी निवेश किया था, तो अब मनचाहा लाभ मिलने के योग है। लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। दोस्तों और नेटवर्किंग से लाभ मिलने के संकेत हैं।

4 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि इस समय जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही व्यापार में निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। खासतौर पर सेहत भी कमजोर रह सकती है। स्वजनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है। बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस समय संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन अचानक लाभ के योग बना सकता है। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। लेकिन, सिंह राशि वालों को जोखिम भरे निर्णय लेने से बचना जरूरी रहेगा। दान से जुड़े कार्य करना लाभकारी होगा।
विज्ञापन

7 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनसे सहयोग भी मिलेगा। विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होती हुई नजर आएगी। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है।

8 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आपके अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। कला विस्तार को लेकर मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

9 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर काफी प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि का स्वामी है। माना जा रहा है कि, इस समय पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इससे प्रेम जीवन, शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

10 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव में यह गोचर होगा, जिससे घर-परिवार से जुड़े मामलों में हलचल हो सकती है। संपत्ति या वाहन से जुड़े निर्णय लेते समय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।

11 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। माना जा रहा है कि, छोटी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। आप अपने प्रयासों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

12 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों को प्रभावित करेगा। इस समय आय बढ़ने के अवसर मिलेंगे, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। वाणी में संयम रखने से रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। इस दौरान पुराने रोग के उभरने से प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लग्न भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाग्य के अपेक्षित सहयोग से अटके हुए कार्य में प्रगति होती नजर आएगी। वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।

April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें