फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव देने वाले शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए किसके लिए होंगे शुभ

Tue, 08 Dec 2020 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र 11 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि तुला की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि की उत्पत्ति में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 11 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि तुला की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 4 जनवरी की सुबह 5 बजे तक विद्यमान रहेंगे। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल और शुक्र की आपस में न तो अधिक शत्रुता है और ना ही अधिक मित्रता है दोनों ही एक दूसरे से समभाव रखते हैं अतः जिनकी जन्मकुंडली में लग्न अथवा राशि से शुक्र अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे। उनके लिए उतने नुकसान देय नहीं रहेंगे और जिनके शुभभाव होंगे उनके लिए तो लाभ देंगे ही। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके वृश्चिक राशि में गोचर के प्रभावस्वरूप का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Horoscope 2021: नया साल किन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली और किन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से अष्टम भाव में शुक्र का गोचर काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। शादी विवाह की वार्ता में भी थोड़ा विलंब होगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से सप्तमभाव में शुक्र का गोचर कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो समय किसी वरदान से कम नहीं है किंतु साझा व्यापार करने से बचें तो बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में शुक्र का गोचर करना मिलाजुला फल देगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी और आपके अपने ही लोग साजिश करते रहेंगे इसलिए सावधान रहें। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। नए प्रेम प्रसंग के शुरुआत के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में शुक्र का गोचर करना बेहतरीन सफलता देगा विद्यार्थियों के लिए तो यह अवसर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना हो तो अवसर हाथ से न जाने दें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए शुक्र विलासितापूर्ण वस्तुओं का सुख प्रदान करेंगे। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प को पूर्ण हो ही सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में कोई कार्य प्रतीक्षित हो तो उसे तुरंत संपन्न करवाएं, अवसर अच्छा है। सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन करना सार्थक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाइयों में आपसी माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशी मामलों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी नागरिकता के लिए अथवा विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से धनभाव में गोचर करते हुए शुक्र आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महिलाओं के लिए यह गोचर और अच्छा रहेगा। स्वर्ण आभूषण के क्रय का योग बनेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख तथा पेट से संबंधित समस्या से सावधान रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कुछ पारिवारिक उलझनों परेशान कर सकती हैं इसलिए अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र काफी मिले-जुले फल प्रदान करने वाले रहेंगे। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। नारी शक्ति के लिए यह गोचर सामान्य ही रहेगा। अपनी कार्यक्षमता एवं ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से हानि भाव में गोचर करते हुए शुक्र घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सभी ग्रहों को छोड़कर शुक्र अकेले ही इस भाव के लिए शुभ फल कारक होते हैं इसलिए यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष सलाह यह है कि अधिक व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से लाभ स्थान में शुक्र का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए थोड़ी भी मेहनत करेंगे तो अच्छी सफलता हासिल होगी। सरकारी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों अथवा समाजसेवियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से भाग्यभाव में शुक्र का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें