वृश्चिक राशि
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अव्वल आएंगे। यदि आप किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो इससे बेहतर अवसर नहीं होगा, अतः अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लग जायें सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है, रुका हुआ धन आएगा किंतु अधिक कर्ज के लेनदेन से बचते रहें।