Shukra Gochar: आगामी 15 सितंबर 2025 को देर रात 12:06 बजे शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि में शुक्र का यह संचार सभी 12 राशियों पर विभिन्न प्रकार से प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं इस गोचर से राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Venus in Leo horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, कला, भोग-विलास तथा वैभव का कारक माना गया है। जब शुक्र शुभ स्थिति में होता है, तब जातक के जीवन में प्रेम, आकर्षण, सौंदर्यबोध, संगीत एवं दांपत्य जीवन में संतुलन और समृद्धि का विस्तार होता है। विशेषतः विवाह जैसे मंगल कार्यों की सिद्धि में यह प्रमुख भूमिका निभाता है। किन्तु यह भी ध्यान देने योग्य है कि यदि शुक्र ग्रह कन्या, सिंह, धनु अथवा कर्क राशियों में स्थित हो यदि वह शुभ हो तो भी यह अपनी पूर्ण शुभता नहीं दे पाता। वहीं तुला (स्वराशि), वृषभ (मूलत्रिकोण) तथा मिथुन राशियों में स्थित होकर शुक्र अत्यधिक शुभ फल प्रदान करता है। Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर शिव जी के इन नामों का करें जाप, रोग-तनाव से मिलेगी राहत
आगामी 15 सितंबर 2025 को देर रात 12:06 बजे शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि में शुक्र का यह संचार सभी 12 राशियों पर विभिन्न प्रकार से प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं इस गोचर से राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि 2025? जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
2 of 13
रिश्तों में जीवनसाथी के साथ अनबन और सेहत में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। इस समय पारिवारिक जीवन में तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है, साथ ही खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। करियर में सीनियर्स से तालमेल बैठाने में मुश्किलें आएंगी और बिज़नेस में साझेदारों के साथ मतभेद संभव हैं। रिश्तों में जीवनसाथी के साथ अनबन और सेहत में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
रिश्तों में जीवनसाथी से गलतफहमियां हो सकती हैं
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी भावनाएं गहरी होंगी और अपनों का साथ मिलेगा, लेकिन करियर में दबाव और असुरक्षा बढ़ सकती है। बिज़नेस में अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं और आर्थिक लाभ सीमित रहेगा। रिश्तों में जीवनसाथी से गलतफहमियां हो सकती हैं और स्वास्थ्य पर पेट की दिक्कतें असर डाल सकती हैं।
4 of 13
आय में वृद्धि के योग हैं और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में शुभ फल देने वाला है। इस दौरान परिवार और बच्चों से सुख मिलेगा, आय में वृद्धि के योग हैं और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस में शेयर बाज़ार या निवेश से फायदा संभव है। रिश्तों में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
रिश्तों में जीवनसाथी से तकरार हो सकती है और खर्च बढ़ेंगे।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है, जिससे परिवार और धन से जुड़ी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। इस समय ऑफिस में सीनियर्स से विवाद और व्यापार में नुकसान की संभावना है। रिश्तों में जीवनसाथी से तकरार हो सकती है और खर्च बढ़ेंगे। सेहत में आंखों की समस्या परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
रिश्तों में जीवनसाथी से मतभेद और सेहत में सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर पहले भाव में हो रहा है। इस दौरान आप सुख-सुविधाओं में वृद्धि महसूस करेंगे और आय-व्यय में संतुलन बना पाएंगे। लेकिन करियर और बिज़नेस में दबाव रहेगा और लाभ सीमित रह सकता है। रिश्तों में जीवनसाथी से मतभेद और सेहत में सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आर्थिक रूप से अचानक खर्च बढ़ेंगे और रिश्तों में तनाव हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपके भीतर धार्मिकता और नैतिकता की भावना जागेगी लेकिन करियर और बिज़नेस में खास प्रगति नहीं होगी। आर्थिक रूप से अचानक खर्च बढ़ेंगे और रिश्तों में तनाव हो सकता है। सेहत की दृष्टि से आंख, दांत या एलर्जी की समस्या हो सकती है।
8 of 13
व्यापार में आप प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलेंगे।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में शुभ फल देंगे। इस समय जीवन में संतोष, खुशी और धन लाभ मिलेगा। करियर में नई नौकरी या अवसर मिलेंगे और व्यापार में आप प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलेंगे। रिश्तों में जीवनसाथी से सामंजस्य बढ़ेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।
9 of 13
बिज़नेस में पुराने तरीकों से नुकसान और आर्थिक चुनौतियाँ संभव हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दसवें भाव में है। इस समय करियर और निजी जीवन में असंतोष रह सकता है और मौके हाथ से निकल सकते हैं। बिज़नेस में पुराने तरीकों से नुकसान और आर्थिक चुनौतियाँ संभव हैं। रिश्तों में अहंकार टकराव का कारण बनेगा और सेहत में गर्मी से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
10 of 13
रिश्तों में जीवनसाथी से विवाद और पिता की सेहत पर खर्च हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर नौवें भाव में है। किस्मत कमजोर पड़ सकती है और करियर में रुकावटें आएंगी। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी लेकिन लाभ स्थिर नहीं होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन-संपत्ति बढ़ेगी। रिश्तों में जीवनसाथी से विवाद और पिता की सेहत पर खर्च हो सकता है।
11 of 13
रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और सेहत में आंख या दांत की समस्या हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आठवें भाव में है। इस दौरान अचानक धन लाभ संभव है लेकिन प्रतिष्ठा को नुकसान भी हो सकता है। करियर में असंतोष रहेगा और बिज़नेस में पार्टनर से विवाद की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और सेहत में आंख या दांत की समस्या हो सकती है।
12 of 13
आर्थिक रूप से लाभ और खर्च दोनों रहेंगे।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में है। नए दोस्त और संपर्क बनेंगे, करियर में यात्राएं फायदेमंद होंगी और व्यापार में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक रूप से लाभ और खर्च दोनों रहेंगे। रिश्तों में जीवनसाथी के साथ सहयोग बढ़ेगा और सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में है। दोस्तों और परिचितों से संबंध बिगड़ सकते हैं और करियर में काम का दबाव बढ़ेगा। बिज़नेस में प्रतिस्पर्धा तीव्र होगी लेकिन अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रिश्तों में अविश्वास से बहस संभव है और सेहत में पाचन तंत्र की दिक्कतें हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।