फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का सिंह राशि में परिवर्तन, जानें आपके लिए शुभ या अशुभ

Fri, 16 Aug 2019 08:32 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविन्द शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
वैभव एवं विलासिता के स्वामी दैत्यगुरु शुक्र कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके 16 अगस्त की रात्रि 8:39 पर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सिंह राशि में शुक्र का जाना बहुत शुभ नहीं माना जाता क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य के साथ शुक्र की नैसर्गिक शत्रुता रहती है। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मकान, वाहन, विलासिता, वैभव, ऐश्वर्य, संतान सुख, राजपद, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और सौंदर्य के कारक माने गए हैं इसीलिए इनका गोचर किसी भी जातक की जन्म कुंडली में महत्वपूर्ण फलादेश का कारण होता है और तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं सामान्यतः इनका दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं पड़ता  किंतु स्वास्थ्य के विषय में एवं वैवाहिक जीवन के विषय में शुक्र की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इनका सिंह में जाना आपके लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कुछ मानसिक उलझनें लाएगा। विशेषकर प्रेम संबंधों में वाद विवाद की संभावना अधिक रहेगी। किंतु शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेत्र विकार से बचें महिला वर्ग के लिए अपेक्षाकृत शुक्र का फल बेहतर रहेगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर विलासिता पर खर्च करवाएगा। भौतिक सुखों की वृद्धि तो होगी किंतु पारिवारिक कलह का भी सामना करन पड़ेगा। किसी भी तरह की सरकारी अथवा प्राइवेट सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो परिणाम बेहतर रहेगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी राशि के पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर भाई-बहनों से स्नेह तो बढ़ाएगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की भी संभावना है इसलिए अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कोई भी निर्णय लें यदि आप महिला हैं तो प्रभाव वृद्धि होगी।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपकी राशि के धनभाव में शुक्र का जाना आय के स्रोत तो बढ़ाएगा ही, लंबित पड़ा हुआ पैसा भी वापस आएगा और किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करने का योग बन रहा है। अपने कार्य में गोपनीयता बरकरार रखें और इस अवधि के मध्य उधार देने से बचें।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर मानसिक व्यग्रता देगा निर्णय लेते समय आप बहुत उलझन में रहेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में विस्तार ही देगा और पद एवं गरिमा की वृद्धि कर आएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं चाहे तो लाभ उठाएं।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातकों के लिए बारहवें भाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य विशेषकर के नेत्र विकार के योग तो बनाएगा लेकिन विलासिता पर बहुत खर्च भी कर आएगा और आमदनी भी कराएगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी मित्रों से लाभ और शुभ समाचार के अवसर प्राप्त होंगे।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का लाभ भाव में जाना कार्यक्षेत्र का विस्तार तो कराएगा ही साथ में मान सम्मान की वृद्धि भी करवाएगा। महिला वर्ग के लिए यह गोचर बेहतरीन है इसलिए किसी भी तरह की कामयाबी हासिल करना चाह रही हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए केंद्र भाव में शुक्र का जाना शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध के योग भी बनेंगे किसी भी तरह का कार्य आरंभ करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए भाग्य भाव में शुक्र का जाना प्रतीक्षित परिणामों को अनुकूल करेगा। विगत कई महीनों का रुका हुआ कार्य बनेगा केंद्र अथवा राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा और देशाटन पर अधिक व्यय होगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए अष्टम भाव में शुक्र का जाना मिलाजुला फल देगा। प्रसिद्धि की दृष्टि से यह बेहतरीन योग है किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से यह योग अनुकूल नहीं है। रोमांस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिला वर्ग के लिए भी योग थोड़ा तनाव कारक रहेगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्तम भावगत शुक्र विवाह संबंधी वार्ता तो सफल कराएंगा। इसके ही साथ ही नए प्रेम संबंध के आरंभ का भी योग बन रहा है। फिर भी यदि आप साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो बचे क्योंकि कार्य व्यापार के लिए शुक्र उतना शुभ नहीं रहेगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र का छठें शत्रु भाव में जाना थोड़ी सी चिंता पैदा करेगा क्योंकि यह गुप्त शत्रु बढ़ाएगा और ऐसे गुप्त शत्रु रहेंगे जो पढ़े-लिखे लोग होंगे अतः आप अपने कार्य व्यापार में मित्रों अथवा अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें तो बेहतर रहेगा।

शुक्र का प्रभाव कैसे दूर करेगा आपके कष्ट? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें