फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अगस्त को शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव

Fri, 31 Jul 2020 08:04 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus planet
महान ग्रह शुक्र 31 जुलाई की मध्यरात्रि पश्चात 05 बजकर 07 मिनट पर अपनी स्वयं कि राशि वृषभ की यात्रा समाप्त करके अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। मिथुन राशि में ही ये पहले से विराजमान स्वगृही बुध साथ मेल करेंगे। इसी राशि में राहु भी पहले से गोचर कर रहे हैं अतः बुध शुक्र और राहु के द्वारा इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जिसका सामान्य मानवीय पर सीधा असर पड़ेगा। बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि गत एवं मीन राशि में उच्च राशि गत माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन एवं अन्य ग्रहों के साथ होने वाले इनकी युतियों का प्रभाव सर्वाधिक रहता है इसलिए सभी बारह राशियों पर इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से तृतीय भाव में बना हुआ यह योग आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि भी होगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किन्तु भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना शुभ रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से धनभाव में बना हुआ यह योग आपके लिए मकान वाहन के क्रय का संयोग बनाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो हैं ही दिया गया धन वापस मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से कोई भी कार्य निकलवाना हो तो अच्छा है, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता भी मिलेगी और सम्मान प्राप्ति भी होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी राशि पर बना हुआ तीन ग्रहों का संयोग पहले आरही राहु की अशुभता में कमी लाएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास भी सार्थक रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों के लिए गोचर अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनी में सर्विस आदि का आवेदन करना भी शुभ रहेगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी तथा नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से बारहवें भाव में बना हुआ यह योग विलासिता के कार्यों पर अधिक खर्च करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। हो सकता है किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार का सामना भी करना पड़े। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचें और उस कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से लाभभाव में बनने वाला यह योग आपके आय के स्रोत बढ़ाएगा। हो सकता है आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आए लेकिन उसे हावी न होने दें। परिवार के बड़े सदस्यों से मेलजोल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए ग्रह गोचर अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी मेलजोल बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से दशम कर्मभाव में बना हुआ यह ग्रहयोग शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल होना आपके लिए सुखद परिणाम दायक रहेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर उत्तम है। सामाजिक प्रतिष्ठा और दायित्व दोनों बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपकी राशि से भाग्यभाव में बनने वाला ये ग्रह गोचर धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रूचि बढ़ाएगा। भाग्य उन्नति भी होगी और किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हो तो सर अति उत्तम रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल। विदेशी नागरिकता अथवा सर्विस आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से अष्टम भाव में बनने वाला है यह ग्रह योग आपको प्रतापी बनाएगा। यद्यपि आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपके विरोध में षड्यंत्र भी करते रहेंगे फिर भी उन सब का दमन करते हुए आप अपना प्रभुत्व कायम करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी भी आ सकती है किन्तु फिर भी मकान-वाहन के क्रय का योग है प्रयास करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से सप्तमभाव में बनने वाला तीन ग्रहों का संयोग आपके लिए कार्य व्यापार में उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से कोई भी कार्य निकलवाना हो तो अवसर उत्तम है। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी घर में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से छठे भाव में बनने वाला यह ग्रह योग मिलाजुला फलदायक रहेगा। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि भी करेगा ऐसे में किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सावधान रहें, आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। मकान वाहन के क्रय का भी संयोग। नौकरी में पदोन्नति अथवा नए अनुबंध प्राप्ति के उत्तम योग।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से पंचमभाव शुक्र का गोचर संतान संबंधी परेशानियां कम कर देगा। विद्यार्थियों के लिए यह संयोग किसी वरदान से कम नहीं है अतः प्रतियोगिता बैठने के लिए और मेहनत करें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह के भी योग। आय के साधन बढ़ेंगे तथा आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल अतः नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से चतुर्थ भाव में तीन ग्रहों का संयोग मिलाजुला फल कारक रहेगा। हो सकता है कुछ पारिवारिक कलह के कारण आपको मानसिक पीड़ा का सामना भी करना पड़े किंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अति आत्मविश्वास में आकर दूसरों को दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा वाहन आदि का ग्रह भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें