फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन का कारक शुक्र का आज राशि परिवर्तन, इन 8 राशि वालों के लिए है लाभकारी

Sun, 15 Dec 2019 05:36 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
venus transit - फोटो : venus planet
आज 15 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। यह 8 जनवरी तक इसी राशि में ही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, कला, काम-वासना, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। यह वृष और तुला राशि का स्वामी है। भले ही शुक्र एक शुभ ग्रह है, लेकिन इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
किसी भी तरह की सरकारी सर्विस में आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छा अवसर है। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों से भी लाभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
कामयाबी के नए अवसर तो उपलब्ध होंगे ही, साथ में भाग्य वृद्धि के भी द्वार खुलेंगे। विदेश यात्रा हेतु वीजा आदि आवेदन करना चाह रहे हो तो संयोग अच्छा है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और कार्य बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 

4 of 13
rashi
मिथुन
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे और व्यर्थ के विवादों में न उलझें। यहां पर शुक्र प्रतापी योग भी बनाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपके मान सम्मान की वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
विलासिता संबंधी वस्तुओं की पूर्ति तो होगी ही साथ ही मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, व्यापारिक वर्ग के लिए यह परिवर्तन अति अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आपके अपने ही लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए विवादों से बचते रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
शुक्र का गोचर कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतर परिणाम वाला सिद्ध होगा। नवदंपत्ति के लिए संतान संबंधी चिंता तो दूर होगी साथ ही प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। विदेश यात्रा से संबंधित संकल्प पूर्ण होंगे।

8 of 13
rashi
तुला
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी महंगी वस्तु अथवा हीरे जवाहरात का क्रय-विक्रय करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल है माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो किसी बड़ी कामयाबी से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अत्यधिक यात्रा और अपव्यय के योग बन रहे हैं, सावधान रहें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
rashi
धनु
आपको लेन-देन में डूबा पैसा भी वापस मिल सकता है। लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे किंतु आपके द्वारा कुछ ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं जिसके कारण आपके अपने ही लोग विरोध के लिए आगे आ सकते हैं।

11 of 13
rashi
मकर
काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित कोई भी कार्य होगा तो उसमें ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग के लिए यह परिवर्तन और भी शुभ फलदाई सिद्ध होगा। 

12 of 13
rashi
कुंभ
विलासिता संबंधी वस्तुओं एवं यात्राओं पर अत्यधिक व्यय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह का चुनाव आदि भी लड़ना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए सजग रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचें। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा फिर भी उच्चाधिकारियों से भी मेलजोल बनाकर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें