फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2021: शुक्र के गोचर से इस राशि के लिए बनेगा राजयोग, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Thu, 28 Jan 2021 07:12 AM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का मकर राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
फलित ज्योतिष में अहम भूमिका निभाने वाले शुक्र धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 27 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि के लिए शुक्र राजयोग कारक माने गए हैं इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती। इस राशि पर ये 21 फरवरी तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशि तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए समय और बेहतर रहेगा, साझा व्यापार करने से बचें। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। केंद्र तथा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से भाग्यभाव में स्वयं राशि स्वामी का गोचर करना कार्य में आ रही सभी रुकावटों को दूर करेगा। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी, दान-पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन या विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी शुक्र अनुकूल हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से अष्टमभाव में गोचर कर रहे शुक्र कई तरह का उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अपने पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करते हुए सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। योजनाओं को तबतक गोपनीय रखें जबतक उसे पूर्ण न कर लें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तमभाव में गोचर करते हुए शुक्र आयके साधन बढ़ाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए ग्रह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसीलिए जितनी मेहनत करेंगे सफलता उतनी ही मिलती जाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी जहांतक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह का उतार-चढ़ाव लाएंगे। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं  सावधान रहें। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हो सकता है आपमें आलस्य की अधिकता रहे जिससे आज का काम कल करने की प्रवृत्ति बढ़े और इसका सीधा असर  कामयाबी पर भी पड़े। इन सबके बावजूद सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचमभाव में गोचर करते हुए शुक्र विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण पा लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहने की योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थभाव में शुक्र का गोचर कामयाबियों की दृष्टि से तो बेहतरीन रहेगा किंतु कहीं ना कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय भी करना हो तो अवसर अनुकूल। महिलाओं के लिए गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अच्छी सफलता मिलेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पराक्रमभाव में गोचर करते हुए शुक्र काफी मिलाजुला फल प्रदान करने वाले रहेंगे। कड़ी मेहनत और पूरी ऊर्जाशक्ति का उपयोग करने के बावजूद कार्य में आशातीत सफलता मिलने में संदेह रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दान-पुण्य भी करेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य व्यापार में तो उन्नति प्रदान करेंगे किन्तु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आयके साधनों में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहेगी।रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर करना सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। अब आप जो भी कार्य आरंभ करेंगे उसी में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित  कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से हानिभाव में शुक्र का गोचर करना विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय तो करवाएगा ही अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का भी अनुभव करेंगे। कार्य सफल होने में कुछ विलंब लगेगा हताश न हों। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान-पुण्य भी करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से लाभभाव में शुक्र का गोचर करना बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आयके साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। इस समय में किसी को अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। महिला वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतरीन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें