फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 जनवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 28 Jan 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 28 जनवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। वहीं प्रेम जीवन के लिए मिलाजुला दिन होगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यदि दूर रहते हैं तो लव पार्टनर की याद अधिक आएगी। शादी योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
आज जीवनसाथी की सलाह से कार्य करना उत्तम रहेगा। आज अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। लेकिन फिर भी साथी की नाराजगी को दूर करना जरा मुश्किल होगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में खुशियां लाने के लिए अपने जीवनसाथी की सभी इच्छाओं का सम्मान करें, इससे आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा।




 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। साथी के साथ कहीं घूमना-फिरना संभव है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साथी से आज प्यारभरी बातें होंगी। लेकिन एकांत में समय बिताना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रेम जीवन में दिन पार्टनर को मनाने में बीत सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
अपने लव पार्टनर पर बेवजह गुस्सा होंगे जिससे साथी का मन खिन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति रहेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 
आप जो भी प्रयास करेंगे, जीवनसाथी उस में पूर्ण सहयोग करेगा। उनके साथ घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उदासीनता का भाव पैदा हो सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
आज कई प्रकार की उलझनों में आप ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रह सकती है तो वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
आपकी लव लाइफ से आपको सहयोग मिलेगा और सुख की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा जातकों को भी आज आनंद आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
अपने जीवन साथी के नए बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें