धनु राशि- राशि से अष्टम भाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य विशेष करके हृदय और पेट संबंधी तंत्रों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है इसीलिए सतर्क रहें। यही योग आपको मान सम्मान भी दिलाएगा। आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धनभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं।