फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, करें ये खास उपाय

Fri, 05 Jun 2026 03:44 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2026 Effects: शुक्र 8 जून से 4 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे, और यह अवधि कई राशियों के लिए सौभाग्यशाली साबित हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस शुभ संयोग का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2026 - फोटो : AI
Shukra Ka Kark Rashi Me Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर जीवन में बड़े बदलावों का संकेत देता है। इसी क्रम में 8 जून, सोमवार को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कर्क राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं, जिससे शुक्र और गुरु की युति बनते ही एक अत्यंत शुभ गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा। यह योग धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है। शुक्र 8 जून से 4 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे, और यह अवधि कई राशियों के लिए सौभाग्यशाली साबित हो सकती है। शुक्र को प्रेम, सुंदरता, विलासिता और धन का कारक माना जाता है, इसलिए इसका गोचर सीधे जीवन की भौतिक और भावनात्मक खुशियों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस शुभ संयोग का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर चतुर्थ भाव में होगा, जिससे जीवन में आराम और सुविधाएं बढ़ेंगी। घर, वाहन या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और करियर में नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, साथ ही माता का विशेष सहयोग मिलेगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल और चीनी का दान करें तथा ‘ओम शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का नियमित जप करें।
 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन और वाणी का भाव होता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक सहयोग भी बना रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और शुक्रवार को गुलाबी या चमकीले वस्त्र पहनें।
 

4 of 6
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि में ही शुक्र का प्रवेश हो रहा है, जिससे लग्न भाव में गजलक्ष्मी योग बनेगा। यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार, समाज में मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

उपाय: माता का आशीर्वाद लेकर ही कार्य करें और गुलाब की खुशबू वाला इत्र लगाएं।
 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र नवम भाव में गोचर करेंगे, जो भाग्य और धर्म का भाव होता है। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी, खासकर विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें और शुक्र मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जो विवाह और साझेदारी का भाव है। इस दौरान दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।

उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें और गुलाबी वस्त्र धारण करें।

Shukra Gochar: शुक्र का कर्क राशि में गोचर इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, 8 जून से बरतनी होगी सावधानी
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें