फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: 7 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Sun, 06 Aug 2023 12:47 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 07 अगस्त की सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 01 अक्टूबर की रात्रि 12 बजकर 59 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा विशेष करके जमीन-जायदाद से संबंधित मामले सुलझेंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह उत्तम समय है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
बृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता देगा विशेष करके आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बलपर हर परिस्थितियों का सामना बखूबी करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मनोनुकूल लाभ देगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव यात्रा देशाटन का लाभ तो दिलाएगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख भी देगा। दूसरे देश की नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से अवसर बेहद अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रतियोगी छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुका कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा यह भी संभव है कि वे आपको साझा व्यापार करने का आग्रह करें। परिस्थितियां देखकर निर्णय लें। सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो वो भी बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए हर तरह से लाभदायक रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। मांगलिक कार्योंका सुअवसर आएगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से भी माहौल खुशनुमा रहेगा। समय हर तरह से अनुकूल है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लगेगा। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो निर्णय शीघ्र लें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में आवेदन करना हो हर तरह से आपको सफलता दर सफलता मिलती जाएगी यह अवसर हाथ से जाने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कई बार आपका काम होते होते रुक जाएगा किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अन्यथा वह आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे इस अवधि के मध्य हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर जो भी नहीं ले लेंगे उसमें नुकसान ही उठाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध और मजबूत होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा लाभ उठाएं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें