फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2023: आज से कुंभ राशि में शुक्र ग्रह, जानिए सभी 12 राशियों पर असर

Sun, 22 Jan 2023 10:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Shukra Rashi Parivartan - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 22 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 15 फरवरी को रात्रि 8 बजकर 01 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। कुंभ राशि में इनके गोचर का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योत से विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशिसे एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको धर्म और अध्यात्म के प्रति और प्रेरित करेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए गया किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के छोटे भाइयों का भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता तो रहेगी ही षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र सर्वथा अच्छे फल ही प्रदान करेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के बड़े टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का भी पूर्ण आनंद मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। न्यायिक मामले भी आपस में हल कर लेना समझदारी रहेगी। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और अनुकूल रहने वाला है। इसलिए अपनी शक्ति और सामर्थ्य का पूर्ण उपयोग करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला फल कारक ही रहेगा। कई बार आपका कार्य होते होते रुक जाएगा ऐसा भी हो सकता है कि मित्रों अथवा संबंधियों से कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़े किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखें।
 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। आध्यात्मिक उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग भी विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक उन्नति तो देगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। हर तरह से सुखद समाचार मिलेंगे किंतु स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। संतान संबंधी चिंता तो दूर होगी ही नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए पूर्ण सफल रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और व्यय का सामना करवाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़े और प्रयास करने होंगे। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें