राशि परिवर्तन 2022: 31 मार्च को शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों पर रहेगा शुभ प्रभाव
Mon, 28 Mar 2022 12:55 PM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
धन और ऐश्वर्य के स्वामी कहे जाने वाले महान ग्रह शुक्र 31 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Venus Transit In Aquarius 2022: धन और ऐश्वर्य के स्वामी कहे जाने वाले महान ग्रह शुक्र 31 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 27 अप्रैल सायं 6 बजकर 14 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः जिन लोगों की जन्मकुंडली में ये अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो कुछ कष्ट कारक रहेंगे किंतु जिनकी जन्मकुंडली में शुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए बड़ी खुश-खबरी आने वाली है। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता देगा। कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुक्र अकेले ही योगकारक कहे गए हैं इसलिए इस राशि वालों के लिए जमीन जायदाद से संबंधित लाभ तथा वाहन का सुख प्राप्त होने का प्रबल योग बन रहा है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भावमें गोचर करते हुए शुक्रका प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करियर का ग्राफ बढ़ाने के लिए पढ़ाई में थोड़ा और मेहनत करें। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। तीर्थ यात्रा के सुखद योग।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह का उतार चढ़ाव ला सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो विषम परिस्थितियों से आसानी से मुक्ति पा लेंगे। झगड़े विवाद से बचें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कोई भी बड़े से अनुबंध भी हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे गुप्त शत्रुओं से बचें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कर्ज के लेन-देन से बचें।
8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। काफी दिनों से चली आ रही प्रतीक्षित योजना कारगर सिद्ध होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय वरदान की तरह है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र शासन सत्ता का सुखद सहयोग प्रदान करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य केप्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सफलताओं का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा किंतु फिर भी किसी ने किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
11 of 13
राशि
मकर राशि
राशिसे द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । विलासितापूर्ण वस्तुओं तथा हीरे जवाहरात आदि का क्रय करेंगे। विवाह से संबंधित वार्ता सुखद रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र हमेशा योगकारक माने गए हैं इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर तो उस दृष्टिसे भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो पूर्ण सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी,संबंध और मजबूत बनेंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मीन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। घूमने फिरने तथा विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित विवादित मामले भी बाहर सुलझा लेना समझदारी होगी। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।