तुला
तुला राशि के जातकों को अप्रैल मास में सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का मंत्र हमेशा ध्यान में रखना होगा। अप्रैल का महीना आपके लिए मिला-जुला साबित होने वाला है। कठिन परिश्रम करने पर ही कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बना रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें। इष्ट-मित्रों के साथ बेहतर संबंध बने रहें, इसके लिए छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना ही बेहतर रहेगा। सेहत की दृष्टि से इस मास में आपको खूब सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखें। आर्थिक दृष्टि से यह मास अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक व्यय करने से बचें और धन का प्रबंधन करके चलें अन्यथा मास के अंत तक आपको धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। माह के उत्तरार्ध में आपको कुछ राहत मिलती हुई नजर आएगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में भी सुधार होता नजर आएगा। यदि आप प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं तो उसके प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय : प्रतिदिन श्री हनुमान जी की साधना करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल, आटा, गुड़ आदि का दान करें।