फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2026: कन्या राशि में 1 अगस्त को होगा शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों को मिलेंगे मौके ही मौके

Tue, 28 Jul 2026 07:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

01 अगस्त को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के गोचर का लाभ कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
अगस्त का महीना ज्योतिषीय लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा। 01 अगस्त 2026 को धन, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। 01 अगस्त को सुबह 09 बजकर 33 मिनट शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के गोचर करने कई राशियों के जातकों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन सबसे ज्यादा अच्छा प्रभाव 5 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है और लंबे समय अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय में इजाफा होगा और व्यापार में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से शुक्र का गोचर बहुत ही सुखद और अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार लेकर आएगा। आय में वृद्धि और परिवार की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग भूमि या मकान आदि खरीदने के इच्छुक हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़े आधिकारियों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छा रहेगी और आपको इस दौरान लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलेगा। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस दौरान आय के नए-नए रास्ते देखने को मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लेन-देन में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको बेहतर तालमेल के साथ काम करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र का 01 अगस्त को गोचर बहुत ही लाभकारी रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में आपको जबरदस्त लाभ के मौके मिलेंगे। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के कई तरह के मौके मिलेंगे। परिवार में कुछ नया करने को मिलेगा। निवेश में कोई बड़ा रिर्टन देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपके भाग्य में मजबूती प्रदान करेंगा। नौकरी में प्रमोशन और और नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों में व्यापार के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। 

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राशि अनुसार दें गुरु को खास उपहार, खुलेंगे उन्नति के द्वार
Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें