वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, सुख-सुविधा, भौतिक सुख, विवाह, ऐश्वर्य, कला, धन और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के परिवर्तन करने से देश-दुनिया साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी असर पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च के महीने में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि वालों के ऊपर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। करियर-कारोबार में लाभ और तरक्की के अवसरों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शुक्र का अपनी उच्च राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
मार्च महीने में शुक्र का गोचर आपके भाग्य के स्थान पर होगा।
इस गोचर से आपके पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ के योग बनेंगे।
आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
3 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा।
आपकी कुंडली में यह गोचर पराक्रम और साहस के भाव पर बनेगा। जिससे आपके साहस में वृद्धि होगी।
करियर-कारोबार आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा।
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको आपको किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
आपके अधूरे काम अब समय पर पूरे होंगे, जिससे आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।