फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2026: 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर, जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव

Thu, 02 Jul 2026 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2026: 04 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।  
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2026: 4 जुलाई 2026 को सुख और वैभव देने वाले ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र अभी कर्क राशि में हैं जो, 4 जुलाई को दोपहर के समय सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्रदेव इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र करियर, प्रेम, धन, सुख-वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनके राशि परिवर्तन से जीवन के इन्हीं क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर आने वाले दिनों में कैसा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र देव उनके दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का होता है जबकि सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी से संबंधित होता है। 4 जुलाई को शुक्र का गोचर आपर पंचम भाव में होगा जिससे शिक्षा और संतान सुख से संबंधित मोर्चों पर कामयाबी मिलेगी। आपके खाते में एक साथ कई तरह की खुशियां आ सकती है और नए तरह के रिश्ते बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जो लोग अकेले हैं उनके लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कलात्मक क्षेत्रों में आपका रुझान बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र महाराज आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में रहेंगे जिससे आपको सुख-सुविधाओं, वाहन, जमीन और माता का सुख मिलेगा। शुक्र के गोचर करने से सौंदर्य और सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको नया वाहन लेने में धन आदि खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आपका माता के साथ संबंध प्यार से भरा और मजबूत रहेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सुख और सौंदर्य के दाता ग्रह शुक्र आपके लिए पंचम और द्वादश भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर करने से यह आपके तीसरे भाव जोकि पराक्रम का भाव होता है, वहां पर गोचर करेंगे। कुंडली का यह भाव साहस, पराक्रम और भाई-बहन से संबंधित होती है। ऐसे में इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी आय में थोड़ी बहुत गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

Dwidwadash Drishti Yog: 22 जुलाई को बनेगा शुभ योग, वृषभ समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें