फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और वैभव के दाता शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव

Thu, 02 Jul 2026 03:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2026: 04 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से कर्क,सिंह और कन्य राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Venus Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
शुभ ग्रह माने जाने वाले शुक्र 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा की राशि को छोड़कर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख, कला, सौंदर्य और भोग विलास का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह सिंह राशि में 4 जुलाई से लेकर 01 अगस्त 2026 तक इस राशि में रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर शुक्र के गोचर का किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी होते हैं, जो 4 जुलाई को राशि परिवर्तन करने के कारण यह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी से संबंधित होता है। ऐसे में शुक्र के गोचर करने से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर और अच्छी रहेगी। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और आपके पारिवारिक संबंधों में प्यार और स्नेह बना रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र पहले और दशम भाव के स्वामी होते है और यह आपके ही पहले भाव यानी लग्न में गोचर करने वाले हैं। शुक्र का पहले भाव में गोचर आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि करवाएगा। इस दौरान सुख-सुविधाओं में इजाफा और प्रगति के योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के भरपूर मौके मिलेंगे। आय में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। प्रेम और विवाह के मामलों में आपको कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शुक्रदेव कन्या राशि वालों के लिए उनके भाग्य भाव और दूसरे भाव के स्वामी होकर अब यह आपके द्वादश भाव में गोचर रहेंगे जो यहां पर 01 अगस्त तक रहेंगे। इससे भोग-विलास की चीजों में बढ़ोतरी होगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको छोटी-मोटी यात्राओं का योग बन सकता है। कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार के सभी सदस्यों की तरफ आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। 

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें