फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: मंगल की राशि में शुक्रदेव करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Thu, 20 Nov 2025 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025: जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छे भाव में बैठा होता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, शांति और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से किन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2025: 26 नवंबर 2025 को सुख, वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मंगल की राशि वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख और शांति का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छे भाव में बैठा होता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, शांति और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से किन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  

Jupiter In 5th House: 5 वें भाव में बृहस्पति देते हैं अति आत्मविश्वास, जानें नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय


 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह आपकी राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफ देखने को मिलेगा।

Shukra Gochar: शुक्र के गोचर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर आकर्षण तक में होगी वृद्धि

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। अब शुक्रदेव आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको परिवार के साथ किसी तरह का मांगलिक आयोजन किया जाता है। धन प्राप्त के कई तरह अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरन आपकी सुख-सुविधाओ में इजाफा देखने को मिलेगा। करियर के क्षेत्र में नई नौकरी के अवसरों की प्राप्ति होगी। रोजगार के सुनहरे अवसरों में वृद्धि के योग हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र देव होते हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करन से यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर होने पर आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।  करियर के क्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें