शुक्र ग्रह 21 फरवरी की रात्रि 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 17 मार्च 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को तुला और वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या में शुक्र नीच के माने जाते हैं जबकि मीन राशि इनकी उच्च राशि है। कुंभ राशि के लिए शुक्र ग्रह अति योगकारक होते हैं। इस कारण कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद समाचार ला सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र देव के गोचर का असर क्या पड़ेगा।