फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 फरवरी को शुक्र देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन पांच राशि वालों के धन में होगी वृद्धि

Wed, 17 Feb 2021 06:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह 21 फरवरी की रात्रि 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 17 मार्च 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को तुला और वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या में शुक्र नीच के माने जाते हैं जबकि मीन राशि इनकी उच्च राशि है। कुंभ राशि के लिए शुक्र ग्रह अति योगकारक होते हैं। इस कारण कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद समाचार ला सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र देव के गोचर का असर क्या पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने का योग हैं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान प्राप्ति के हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
इस अवधि में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कलात्मक शक्तियों का विकास होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ाएगा। आपकी आध्यात्मिक शक्तियों के जागृत होने का समय है। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। भाग्योन्नति के साथ साथ नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपको इस अवधि में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि आपके गुप्त शत्रु बढ़ें और कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं विवाद उत्पन्न करें। इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। जिम्मेदारी का दायरा बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रह सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपको सफल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही कोई निर्णय लें अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। गोचर का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। भौतिक सुखों की कमी आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव न बढ़ने दें। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय अतिशुभ रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी कंपनी में आवेदन करना हो तो भी परिणाम अच्छा ही रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में भी अच्छी उन्नति होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आप अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। विदेश संबंधी कार्य सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है अलगाववाद की स्थिति न आने दें। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर व्यय होगा। मकान-वाहन खरीद सकते हैं। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लेकर कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
इस दौरान आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। घूमने फिरने एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में देरी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें