फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश, किसे करेंगे मालामाल

Wed, 21 Oct 2020 09:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2020: कन्या राशि में गोचर के समय सभी राशियों पर इनका कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण
शुक्र ग्रह सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 23 अक्तूबर की सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर अपने मित्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। यह शुक्र की नीच संज्ञक राशि है अतः इस राशि पर गोचर करते हुए इनका दोहरा प्रभाव रहता है। अपनी यात्रा के मध्य शुक्र जिस-जिस राशि के केंद्र भाव में विचरण करते जाते हैं उस राशि का नीचभंग योग बनता जाता है, जिस राशि के केंद्रभाव से बाहर रहते हैं उस राशि के लिए नीचसंज्ञक दोष आरंभ हो जाता है। कन्या राशि में गोचर के समय सभी राशियों पर इनका कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से छठे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव तो डालेगा ही गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे, हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। जितना कमाएंगे उतना खर्च होता जाएगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस पर भी नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। इनकी उच्च दृष्टि आपके व्यय भाव पर पड़ रही है अतः विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से पंचम भाव में शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि, आपके लिए इनका नीचराशिगत होने का बहुत अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। लाभ भाव पर इनकी उच्चदृष्टि के प्रभाव स्वरूप आज के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। इनकी उच्चदृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है इसलिए सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा। रणनीतियां गोपनीय रखें तथा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर आपको साहसी एवं पराक्रमी तो बनाएगा किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इनकी उच्च दृष्टि आपके भाग्य भाव पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से धन भाव में शुक्र का गोचर नीच राशि गत होते हुए भी आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें दाहिनी आंख का विशेष ध्यान रखें। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है, विलासिता पूर्ण वस्तुओं का विक्रय करने का योग। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। इनके उच्च दृष्टि आप के अष्टम आयु भाव पर पड़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है किंतु मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएगा क्योंकि शुक्र और बुध के बीच स्थान परिवर्तन योग बना हुआ है। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। इनकी उच्चदृष्टि आपके सप्तमभाव पर पड़ रही है अतः कार्य व्यापार की दृष्टि से यह किसी वरदान से कम नहीं है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से व्ययभाव में नीच राशिगत शुक्र का होना विपरीत राजयोगकारक सिद्ध होगा। यहां पर शुक्र का फल शुभ ही रहेगा किन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से जलीय रोगों नेत्रविकार तथा पेट संबंधी विकार से सावधान रहना होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार प्राप्ति के योग, यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी दूर ही रहें। इनकी उच्च दृष्टि आपके शत्रु भाव पर पड़ रही है अतः शत्रु बनेंगे भी और स्वतः नष्ट भी होंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से लाभ भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए आय के साधन तो बढ़ाएगा किंतु आमदनी रुक रुक कर होगी फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कई दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। नए कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से परहेज करें। नौकरी पेशा वालों के लिए पदोन्नति एवं सम्मान प्राप्ति के योग। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। इनकी उच्च दृष्टि आपके संतान भाव पर पड़ रही है अतः संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी विवाह आदि के विषय में भी सोच रहे हों तो अंतिम निर्णय लें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से दशम कर्म भाव में शुक्र का गोचर कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यस्तता बढ़ेगी जिससे परिवार के लिए समय निकाल पाना भी कठिन रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। इनकी उच्चदृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर पड़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग तो मिलेगा ही मकान अथवा वाहन संबंधी क्रय का निर्णय भी सफल रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा मांगलिक कार्यों के भी योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से भाग्यभाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इस राशि के लिए शुक्र अकेले राजयोग कारक माने गए हैं अतः कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल तो रहेंगे ही रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। इनकी उच्च दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ रही है अतः आपके साहस और धैर्य की सराहना होगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो तो इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से अष्टम भाव में शुक्र का गोचर काफी मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपनी मेहनत और ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन हालात पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध विश्वसनीय एवं मजबूत होगा। आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। इनकी उच्चदृष्टि आपके धन भाव पर पड़ रही है इसलिए आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। घूमने फिरने तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। मकान एवं वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से सप्तम भाव में नीचराशिगत शुक्र आपके दांपत्य जीवन कुछ कड़वाहट ला सकता है किन्तु शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। दैनिक व्यापारियों के लिए यह गोचर और भी अच्छे लाभ दिलाएगा। साझा व्यापार करने से बचें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इनकी उच्चदृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप आपको  कठिनाइयों से लड़ने में मदद मिलेगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आप जहां भी जाएंगे माहौल को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें