फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neechbhang Rajyog: शुक्र के गोचर करने से बना नीचभंग राजयोग, इन राशियों के लिए शुक्रदेव करेंगे धनवर्षा

Sat, 04 Oct 2025 01:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Neechbhang Rajyog: 09 अक्तूबर को शुक्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र कन्या राशि में नीच के हो जाते है। ऐसे में इनका प्रभाव कम हो जाता है। वहीं सूर्य के कन्या राशि में होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
कुंडली में नीचभंग राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जहां होता है, वहीं दूसरे ग्रहों के साथ युति होने पर कई तरह के विशेष योग बनते हैं। किसी एक राशि में दो या फिर दो से ज्यादा ग्रहों की युति होने से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योगों का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र और सूर्य का विशेष महत्व होता है। ये दोनों ही ग्रह बहुत ही शुभ माने जाते है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, धन, वैभव, आकर्षण और भोग-विलास का कारक माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह को वैवाहिक जीवन, धन और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है।  आपको बता दें कि 09 अक्तूबर को शुक्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र कन्या राशि में नीच के हो जाते है। ऐसे में इनका प्रभाव कम हो जाता है। वहीं सूर्य के कन्या राशि में होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राजयोग के बनने के कारण कुछ राशि वालों पर शुक्र और सूर्यदेव का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से आपकी राशि से लग्न भाव में नीच भंग राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कई तरह की सफलताओं का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनकी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार से अच्छा खासा लाभ आपको मिल सकता है। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ रही है उनकी यह परेशानियां दूर होंगी। 

Gajkesari Rajyoga: धनतेरस से पहले बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिह राशि वालों के लिए 09 अक्तूबर के बाद बनने वाला नीचभंग राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग कुंडली के दूसरे भाव यानी धन और कुटुंब के भाव में होगा। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए आने वाले समय में कई तरह के लाभ मिलते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। अच्छा लाभ मिलने के भी संकेत है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। 

Guru Gochar 2025: 19 अक्तूबर से इन 3 राशि वालों के बनेंगे अटके काम, विवाह में आ रही अड़चनों से भी मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नीचभंग राजयोग आपकी राशि से एकादश भाव में बन रहा है। ऐसे में आपके मान-सम्मान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब मिलेगी। करियर-कारोबार में नई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके धन और ऐश्वर्य में तेजी से वृद्धि होगी। इस दौरान मित्रों और सगे-संबंधियों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

Saptahik Rashifal (06-12 October): मकर समेत इन राशियों के लिए गुडलक लाया है ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें