फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन और सुख के दाता शुक्र ग्रह हुए वक्री, इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

Sun, 02 Mar 2025 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 13 अप्रैल को मार्गी होंगे जहां ये 31 मई तक मीन राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
vakri shukra 2025 - फोटो : amar ujala
शुक्र 02 मार्च को मीन राशि में वक्री हो गए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, सुंदरता, भोगविलास, आकर्षण और भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 13 अप्रैल को मार्गी होंगे जहां ये 31 मई तक मीन राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों के भाग्य में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह इनके ग्यारहवें भाव में वक्री हुए हैं। ऐसे में आपकी हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति का समय आ चुका है। इस राशि के जातकों को हर एक क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर होगी। जीवन में खुशी के पल देखने के मौके मिलेंगे। आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

Weekly Horoscope (3 to 9 March): इस सप्ताह इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
धनु राशि 
शुक्र ग्रह का उल्टी चाल से चलना धनु राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। ये आपकी राशि से चौथे भाव में वक्री हुए हैं। ऐसे में इस दौरान आपको वाहन, माता और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको इसका लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में तेजी देखने को मिल सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अपनी उच्च राशि में रहते हुए वक्री होना बहुत ही लाभकारी साबित सिद्ध हो सकता है। मीन राशि में शुक्र रहते हुए वक्री होना आपके 12वें भाव को प्रभावित करेगा। करियर में अच्छी तरक्की और नौकरी के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। वहीं जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छी कमाई हो सकती है। धन के लेन-देन में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धर्म-कर्म में की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। 

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें