Shukra Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर अस्त और उदय होते रहते हैं। ग्रहों के अस्त और उदय होने का भी प्रभाव भी सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष स्थान होता है। जल्द ही शुक्र उदय होने वाले हैं। शुक्र को सौंदर्य, सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र जब भी अपनी स्वराशि वृषभ, तुला में होते हैं या फिर अपनी उच्च राशि मीन में होते हैं तो शुभ फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि धन और सुख के दाता ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान हैं और होली के बाद 23 मार्च को उदय होने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में होने और उदय होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को बंपर लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।