वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसके अलावा ग्रह समय-समय पर अस्त और उदय भी होते हैं। आपको बता दें कि जब कोई ग्रह सूर्य के काफी नजदीक पहुंच जाता है तो उस ग्रह की क्षमता सूर्य के नजदीक होने से कम हो जाता है इसे ही ज्योतिष की भाषा में ग्रहों का अस्त होना कहते हैं। वहीं जब ग्रह सूर्य से दूर हो जाता है तो ग्रह उदय हो जाता है। धन, सुख-समृद्धि और वैभव के दाता शुक्र ग्रह कुछ ही दिनों में वक्री अवस्था में अस्त होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह के अस्त होने पर इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर जरूर देखने को पड़ेगा। हालांकि शुक्र ग्रह के अस्त होने पर कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना किसी भी लिहाज से शुभ साबित नहीं होने जा रहा है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन के भाव में अस्त होंगे। इस तरह से धन के मामले में आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें। नौकरीपेशा जातको को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करन पड़ सकता है। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे पर एक दूसरे से बहस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शुक्र का अस्त होना धनु राशि वालों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार शुक्र ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपको कुछ गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। बेवजह के वाद-विवाद बढ़ने से आपको मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए शुक्र का अस्त होना किसी भी तरह से शुभ नहीं क्योंकि कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा। जिस कारण से आप बहुत ही परेशान हो सकते हैं वहीं व्यापार में भी भारी घाटा उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से कुंडली के 10वें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कामकाज और करियर में दिक्कतें आएंगी। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लेना है। आपको किसी दूसरे की बातों में नहीं आना है। नहीं तो नुकसान आपको ही होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।