फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya Yog 2025: 29 जून को बन रहा दुर्लभ मालव्य योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Tue, 24 Jun 2025 04:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vrishabh Rashi mein Shukra Ka Gochar: 29 जून को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से बन रहा मालव्य योग आर्थिक, वैवाहिक और करियर से जुड़ी सफलता के द्वार खोल सकता है। यह योग कई राशियों के लिए सौभाग्य, समृद्धि और उन्नति का संकेत है।
 
विज्ञापन
1 of 13
मालव्य योग - फोटो : Adobe Stock
Malavya Yog Impact on Zodiac Signs: रविवार, 29 जून 2025 को दोपहर 2:17 बजे शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश एक विशेष ज्योतिषीय घटना है। शुक्र, जो सुख, वैभव, प्रेम, कला और सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जब अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करता है, तो एक शक्तिशाली मालव्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग राजयोगों में से एक माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में भौतिक समृद्धि, विलासिता और आकर्षण को बढ़ाता है। यह योग विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो कला, फैशन, फिल्म, डिजाइनिंग, और पब्लिक रिलेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।
Grahan Yog 2025: 30 जून को बनेगा ग्रहण योग, इन तीन राशि वालों को करियर-कारोबार में होगी दिक्कतें
यह शुभ योग 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा और इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखेगा। कुछ जातकों को करियर में बड़ी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं, तो कुछ को आर्थिक लाभ और वैवाहिक जीवन में संतुलन का अनुभव होगा। यह समय नए रिश्ते बनाने, सौंदर्य या घर-सजावट से जुड़ी चीज़ों में निवेश करने और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आइए, जानते हैं कि मालव्य योग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Shukra Guru Yog: शुक्र और गुरु का दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत, करियर और कारोबार में डबल लाभ
विज्ञापन

2 of 13
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है, जो धन, वाणी और परिवार से जुड़ा होता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आपकी वित्तीय योजनाएं सफल होंगी। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आदत विकसित होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 13
बिज़नेस, रिलेशनशिप और व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। यह योग आत्मविश्वास, आकर्षण और सफलता में वृद्धि करेगा। आप अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करेंगे। करियर में तरक्की और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बिज़नेस, रिलेशनशिप और व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति के संकेत हैं।

4 of 13
खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
यह योग आपके बारहवें भाव में बन रहा है, जो विदेश, व्यय, और शोध से संबंधित होता है। इस समय मानसिक शांति के लिए ध्यान और आत्मचिंतन लाभकारी रहेगा। शिक्षा, रिसर्च या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। मीडिया, फिल्म और लेखन क्षेत्र से जुड़े जातकों को अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 13
मित्रों और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
शुक्र का गोचर आपके एकादश भाव में हो रहा है, जो लाभ, मित्र और इच्छाओं से जुड़ा है। इस समय आप नेटवर्किंग और टीमवर्क से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें ग्रुप के माध्यम से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
प्रमोशन, नई नौकरी या उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
दशम भाव में शुक्र का गोचर करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा और आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन, नई नौकरी या उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं। पब्लिक इमेज मजबूत होगी। विदेशी संपर्कों या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों से संबंध मधुर बनें।
विज्ञापन

7 of 13
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शुक्र नवम भाव में गोचर कर रहा है, जो भाग्य, यात्रा और उच्च शिक्षा से संबंधित है। इस समय धार्मिक कार्यों और विदेश यात्रा का योग है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अध्यापन, लेखन, कंटेंट क्रिएशन से जुड़े जातकों को लाभ होगा। नई संभावनाएं खुलेंगी और आप अपने जीवन में नई दिशा की ओर बढ़ सकते हैं।

8 of 13
निवेश, टैक्स और बीमा से जुड़ी योजनाओं में लाभ हो सकता है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
यह योग तुला राशि के जातकों के अष्टम भाव में बन रहा है, जो गूढ़ ज्ञान, विरासत और संयुक्त संपत्ति का भाव है। जीवनसाथी या साझेदार से धन लाभ के संकेत हैं। निवेश, टैक्स और बीमा से जुड़ी योजनाओं में लाभ हो सकता है। रोमांटिक रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन पारदर्शिता जरूरी है। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें।

9 of 13
व्यवसायिक साझेदारी से लाभ मिलेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेगा, जो विवाह और साझेदारी से संबंधित है। यह समय विवाहित जातकों के लिए मधुरता लाएगा और अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। व्यवसायिक साझेदारी से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। रिश्तों में संतुलन और समझ बनाए रखना जरूरी होगा।

10 of 13
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
षष्ठ भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और समय का बेहतर प्रबंधन आपको आगे बढ़ाएगा।

11 of 13
प्रेम संबंध मजबूत होंगे। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
पंचम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम, रचनात्मकता और संतान से जुड़ा होता है। यह समय आपके लिए रोमांटिक और कलात्मक दृष्टि से बहुत अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कलाकारों, लेखकों और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नई ऊँचाइयाँ मिल सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

12 of 13
प्रॉपर्टी खरीदने या वाहन लेने का योग बन सकता है। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर घर-परिवार, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने या वाहन लेने का योग बन सकता है। माता से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। घर-परिवार में खर्च तो होंगे, लेकिन आनंददायक साबित होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आपमें आत्मविश्वास और बोलने की कला में निखार आएगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
तृतीय भाव में शुक्र का गोचर संचार, यात्रा और आत्म-प्रकाशन का सूचक है। आपमें आत्मविश्वास और बोलने की कला में निखार आएगा। छोटे व्यवसाय, मीडिया, लेखन या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।
\


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें