फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह की बदलेगी चाल, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Wed, 12 Mar 2025 03:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 18 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं। शुक्र के अस्त होने कुछ राशि राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्रदेव मीन राशि में होंगे अस्त - फोटो : Freepik
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। सुख के कारक ग्रह शुक्र अभी मीन राशि में मौजूद हैं और 18 मार्च 2025 को सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो रहे हैं। शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के अस्त होने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शुक्र यहां आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में अस्त होंगे। इससे आपके धन में वृद्दि और साझेदारी में अच्छा लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। करियर में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो काम लंबे समय से अटके हुए वे अब पूरे होंगे। नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और अच्छा मुनाफा हासिल होगा। 

Chandra Grahan 2025 Rules: चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी न करें ये काम. मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

 

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह आपकी राशि से तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुर संबंध बरकरार होंगे। लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। 

Holi 2025: गजकेसरी योग में होली, इन राशियों को मिल सकती है पदोन्नति

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना अनुकूल साबित हो सकता है। ऐसे में आपको सभी तरह के भौतिक सुख-साधनों का भरपूर साथ मिलेगा। यहां से शुक्र चौथे और नवम भाव के स्वामी होकर आपके दूसरे भाव में अस्त होने वाले हैं। करियर में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवन में सुख-शांति और लाभ की संभावना है। 

Shani Gochar: अप्रैल में अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि, वृषभ से लेकर इन दो राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें