फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख और धन के दाता ग्रह शुक्र होंगे अस्त, इन राशियों के करियर-कारोबार में दिखेगा अच्छा और बड़ा बदलाव

Thu, 17 Sep 2026 01:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र जो धन, सुख और वैभव आदि के कारक ग्रह हैं, अक्तूबर माह में अपनी मूल त्रिकोण राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के करियर-कारोबार पर सकारात्क प्रभाव देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र अस्त - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक शुभ, सुख, वैभव, सुखों में वृद्धि, धन में वृद्धि, प्रेम, कला और ऐशोआराम आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र ग्रह 14 अक्तूबर को तुला राशि में अस्त होंगे, जो फिर से 28 अक्तूबर को उदय होंगे। यानी सुख और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र 14 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। शुक्र के अस्त होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर शुक्र के अस्त होने का असर
शुक्र का तुला राशि में गोचर रहते हुए अस्त होना आपके काम पर प्रभाव रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। आपको करियर-कारोबार में नए तरह के लोगों से संपर्कों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थितियां काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको कई दिनों की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शुक्र के अस्त होने का असर
शुक्रदेव की तुला राशि मूल त्रिकोण की राशि है। ऐसे में तुला का अस्त होना आपके करियर-कारोबार में कुछ नए तरह के मौके दिलाएगा। करियर-कारोबार में आपको एक नई तरह की पहचान मिलेगी। कारोबार में आपको नई तरह की डील करने का बेहतर अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। इस दौरान आपको अचानक से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।  

सूर्य कन्या गोचर 2026: इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 1 महीना नौकरी-व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

4 of 5
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शुक्र के अस्त होने का प्रभाव
शुक्र का अस्त होना मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नए तरह के अवसर ला सकता है। नौकरीपेशा जातकों कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग किसी तरह के कारोबार आदि से जुड़े हुए हैं उनको कुछ नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। लेन-देन में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 

राहु-केतु गोचर 2026: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, नौकरी-शादी में आएगा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शुक्र के अस्त होने का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के ऊपर शुक्र का तुला राशि में अस्त होना आपके भाग्य में वृद्धि करा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में विस्तार योजना में काम आगे की तरफ बढ़ेगा। एक साथ नए-नए अवसर आपको देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। 

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध की शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें