वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह होते हैं जबकि बुध व्यापार और वाणी के कारक होते हैं।
- फोटो : astrology
जुलाई का महीना ग्रहों के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा क्योंकि इस माह बुध और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इन दोनों की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह होते हैं जबकि बुध व्यापार और वाणी के कारक होते हैं। ये दोनों ग्रह एक ही राशि में रहते हुए जुलाई में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में इस शुभ योग के बनने से जुलाई के महीने में कुछ राशि के लोगों को बहुत फायदा मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।
विज्ञापन
2 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। लक्ष्मी नारायण योग बनने जुलाई महीन में आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे क्योंकि यह योग आपके धनलाभ भाव में बनने जा रहा है। किसी को दिया हुआ पुराना कर्ज आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह लक्ष्मी नारायण योग बहुत अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तरीफ मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही अच्छा और लाभदायक रहेगा। लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि में इनकम के भाव में बनने से आपको हर एक जगह से धन लाभ के अवसर प्राप्ति होंगे पैतृक संपत्ति का मामले का निपटारा होगा जिससे आपके खाते में अच्छा खासा धन एकत्रित होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए जुलाई के महीने में बुध और शुक्र ग्रह की युति बहुत ही लाभदायक रहेगी । आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। संतान से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही अनुकूल सिद्ध और भाग्यशाली रहेगा। यह योग आपकी राशि से 10वें भाव में बनने जा रहा है। पूरे माह आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार है उन्हें इस माह अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार करने वाले को नई योजनाओं में पैसा लगाना अच्छा रहेगा।