फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 June Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 28 Jun 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
28 June Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम को बेहतर ढंग से समझने के लिए लव राशिफल को देख सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे।आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार आपके लिए सब कुछ है लेकिन जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। अपने शोना को खुश रख कर आप भी खुश रहेंगे और इसके लिए आपको कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने बड़े भाई या बहन के साथ समय बिताएंगे। रोमांटिक संबंधों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि मुहब्बत में रोमांच बनाये रखने के लिए कोशिश एक तरफा नहीं दोनों तरफ से होनी चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई शुभचिंतक आपका मार्गदर्शन कर सकता है। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाये रखें। अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपनी स्वीटी के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है क्योंकि अपने साथी को मदहोश करने के लिए आपकी एक नजर ही काफी है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस में आई समस्याएं आपके रिश्ते में दूरियां ला सकती हैं। गलतफहमियां होना बहुत ही सामान्य है, बस उन्हें जल्दी दूर कर लें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप जानते हैं कि आपके महबूब को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है। दोस्तों या भाई बहन की कंपनी आपको राहत पहुंचाएगी। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का दिन उतार चढाव वाला है बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्यार में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इज़हार कैसे करते है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपके जीवन का वो गहना जो सफलता के साथ साथ परेशानियों में भी आपका सहयोगी है। उसके लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें या साथ में अकेले कहीं घूम कर आएं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें