फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Card Vastu Tips: शादी के कार्ड में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, बनवाते समय न करें ये गलतियां

Wed, 12 Nov 2025 04:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wedding Card: अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है, तो यह जरूरी है कि शादी का कर्ड बनवाते समय आप कुछ विशेष धार्मिक और वास्तु नियमों का पालन करें ताकि विवाह सुचारू रूप से संपन्न हो।
विज्ञापन
1 of 5
शादी के कार्ड में नहीं होनी चाहिए ये 2 चीजें - फोटो : Amar Ujala
Wedding Card Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में विवाह को सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के मिलन माना जाता है, जो हर किसी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षण होता है। इस शुभ कार्य की शुरुआत में देवताओं को आमंत्रित करने से की जाती है। शादी का कार्ड बनवाते समय भी कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन में देखने को मिलता है। 

यही वजह है कि ऐसी विवाह निमंत्रण पत्र यानी वेडिंग कार्ड बनवाते समय वास्तु नियमों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। अगर आपके घर में भी जल्द शादी होने वाली है, तो यह जरूरी है कि आप कुछ विशेष धार्मिक और वास्तु नियमों का पालन करें ताकि विवाह सुचारू रूप से संपन्न हो।

Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती आज, भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं उनके प्रिय भोग
Pradosh Vrat: कब है नवंबर का अगला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन

2 of 5
वेडिंग कार्ड पर भूल से भी न छपवाएं ये चीजें - फोटो : Adobe Stock
वेडिंग कार्ड पर भूल से भी न छपवाएं ये चीजें
दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर

आजकल कई लोग कार्ड को आकर्षक बनाने के लिए उस पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर लगवा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से नजर दोष का प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में अनजाने में तनाव या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान गणेश की तस्वीर - फोटो : freepik
भगवान गणेश की तस्वीर
अक्सर लोग सोचते हैं कि कार्ड पर भगवान गणेश की छवि छपवाने से शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी। जबकि वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है, क्योंकि विवाह के बाद अधिकतर कार्ड फेंक दिए जाते हैं या कहीं रख दिए जाते हैं, जिससे गणेश जी की छवि का अपमान होता है। इसलिए कार्ड पर तस्वीर की बजाय आप ‘श्री गणेशाय नमः’, ‘शुभ विवाह’ या ‘शुभ मंगलम’ जैसे मंगल वाक्य लिख सकते हैं। 

4 of 5
कार्ड का शुभ रंग और मंत्र - फोटो : Adobe Stock
कार्ड का शुभ रंग और मंत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाह निमंत्रण पत्र का रंग सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होना चाहिए। जैसे लाल, पीला, केसरिया या सफेद रंग के कार्ड को शुभ माना गया है, क्योंकि ये रंग प्रेम, सौहार्द और सौभाग्य का प्रतीक हैं।
कार्ड पर शुभता के लिए गणेश मंत्र या विष्णु मंत्र अवश्य लिखवाना चाहिए, जैसे- “मंगलं भगवान विष्णु, मंगलं गरुड़ध्वजः, मंगलं पुंडरीकाक्षो, मंगलायतनो हरिः।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्ड में दें ये आवश्यक जानकारी - फोटो : Adobe
कार्ड में दें ये आवश्यक जानकारी
विवाह निमंत्रण पत्र में कुछ जानकारी अवश्य होनी चाहिए जैसे
  • गणेश या माता पूजन का समय
  • हल्दी, मेहंदी, मंडप और फेरे की तिथि
  • प्रतिभोज या रिसेप्शन का स्थान और समय
  • वर-वधु और उनके माता-पिता के नाम

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें